फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Entered the house, assaulted, accused of firing, four people were sued

घर में घुसकर मारपीट, फायरिंग का आरोप, चार लोगों पर मुकदमा

Mon, 25 Oct 2021 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Entered the house, assaulted, accused of firing, four people were sued
घर में घुसकर मारपीट, फायरिंग का आरोप, चार लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन

दौराला। दादरी गांव में शनिवार देर रात एक युवक ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर एक ग्रामीण के घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने परिजनों के साथ जमकर मारपीट की और विरोध पर फायरिंग की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दादरी गांव निवासी दर्शन मोतला ने बताया कि शनिवार देर रात वह अपने परिजनों के साथ घर पर था। इस दौरान सलावा गांव निवासी हिमांशु अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उसके घर पहुंचा। आरोपियों ने धारदार हथियार से उन पर हमला बोल दिया। परिजनों ने शोर मचाया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायल हालत में पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और हिमांशु व उसके तीन अज्ञात साथियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि मामला एक छात्रा से की गई छेड़छाड़ से जुड़ा है। जिसे लेकर झगड़ा हुआ। दौराला थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed