फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Enrollment fees removed for LLB students, portal improved.

Meerut News: एलएलबी छात्रों से एनरोलमेंट शुल्क हटाया, पोर्टल में सुधार

Sat, 27 Dec 2025 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Enrollment fees removed for LLB students, portal improved.
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा पोर्टल पर पुराने एलएलबी छात्रों से अनावश्यक वसूले जा रहे 160 रुपये के एनरोलमेंट शुल्क को हटा दिया गया है। छात्र नेता अंकित अधाना की लगातार शिकायत और साक्ष्यों के आधार पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पोर्टल में तकनीकी सुधार किया। अब पुराने छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरते समय केवल निर्धारित परीक्षा शुल्क ही जमा करना होगा।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कल दोपहर पोर्टल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। तकनीकी सुधार के बाद पोर्टल को पुनः सक्रिय किया गया है, जिसमें पुराने छात्रों के लिए एनरोलमेंट शुल्क का विकल्प पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। छात्र नेता अंकित अधाना ने कहा कि जिन छात्रों ने पहले ही फॉर्म भरकर 160 रुपये का अतिरिक्त भुगतान कर दिया है, विश्वविद्यालय को चाहिए कि ऐसे सभी छात्रों की फीस का रिफंड तुरंत किया जाए। विश्वविद्यालय के इस फैसले से छात्रों में संतोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed