{"_id":"60887a328ebc3e8d3155fb38","slug":"enquiry-commitee-in-bussinessman-murder-case-meerut-news-mrt5362685170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयला व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस की 3 टीम गठित, हत्यारों का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोयला व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस की 3 टीम गठित, हत्यारों का सुराग नहीं
विज्ञापन
कोयला व्यापारी की हत्या के मामले में तीन टीम गठित
मेरठ। कोयला व्यापारी अरुण कुमार जैन की हत्या के मामले में पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश दिखाई दिए हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
टीपी नगर थानाक्षेत्र के पंजाबी पुरा निवासी अरुण कुमार जैन की सोमवार को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि बदमाशों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई। फुटेज में बदमाश भागते हुए दिखाई दिए है, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी, कई जगहों पर पुलिस ने दबिश देकर संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। पीड़ित परिवार ने किसी से दुश्मनी न होने की बात कहीं है, लेकिन इस बिंदु पर जांच चल रही है। स्थानीय लोग लूट के विरोध में हत्या की आशंका जता रहे हैं।
एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस की तीन टीम गठित कर दी गई। मंगलवार पुलिस ने इस मामले में काफी जानकारी जुटा ली है। बदमाशों का पता लगा कर जल्द उनको गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद कोयला कारोबारी की हत्या का कारण स्पष्ट होगा।