फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   End the 15-year drought in the state by 2027: Chandrashekhar Azad

2027 में प्रदेश में 15 साल के सूखे को समाप्त करें : चंद्रशेखर आजाद

Thu, 22 May 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
End the 15-year drought in the state by 2027: Chandrashekhar Azad
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सम्मेलन में चंद्रशेखर आजाद को जोश के साथ संबोधित करते हुए। (मवान
मवाना (मेरठ)। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि वर्ष 2027 में 15 साल के सूखे को प्रदेश से समाप्त कर दो। उक्त विचार उन्होंने जूनियर हाई स्कूल के निकट मैदान में संविधान बचाओ सम्मेलन, स्वागत समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरठ की धरती से आजादी की पहली क्रांति 1857 में हुई, जिसमें कोतवाल धनसिंह गुर्जर और मातादीन वाल्मीकि ने उसका नेतृत्व कर पूरे भारत की बेड़ियों को काटने का काम किया। लेकिन उनके इतिहास को छिपाने का काम किया गया। जब तक हम जैसे लोग जिंदा हैं, उनके इतिहास व बलिदान को दबने नहीं देंगे। उन्होंने कोतवाल धनसिंह गुर्जर को भारत रत्न देने और गुर्जर रेजिमेंट बहाल करने की मांग की। कहा कि मेरे जीवन का लक्ष्य आपके जीवन की गरीबी, मजबूरी खत्म करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरठ की धरती को क्रांति धरा कहा जाता है। इसी मेरठ में बरात को रोककर आपके स्वाभिमान से खेलने का काम किया जाता है तो मेरी रात की नींद हराम जाती है। यदि मेरठ में हमारी बरात रुकने लगी तो बाबा साहेब भीमराम आंबेडकर ने जो समानता का अधिकार दिया था, उस अधिकार का क्या मतलब है। सांसद बनने के बाद जब भी आपने आवाज दी, मैंने आपकी आवाज संसद में उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार झूठे राष्ट्रवाद की बात करती है। अखंड भारत बना है तो सम्राट अशोक के समय में बना है। दोबारा अ्रखंड भारत बना है तो बाबा साहेब के संविधान की वजह से बना है। लड़ाई धर्म, राष्ट्रवाद की नहीं है। आज लड़ाई है रोटी, कपड़ा और मकान की।

सम्मेलन में जिलाध्यक्ष चरण सिंह, राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र सिंह भाटी, सतपाल सिंह, डाॅ. रणपाल सिंह, रतन सिंह आदि ने संबोधित किया। चंद्रशेखर आजाद को कृपाण, सरोपा, चांदी मुकुट व पार्टी का चिह्न भेंट किए। सम्मेलन में हिमांशु वाल्मीकि, मोहम्मद रबनबाज, अमित गुर्जर, अजीत चंद्रा, इलियास कुरैशी पहलवान, सुनील कुमार, निजाम चौधरी, अमित वर्मा उपस्थित रहे। संचालन गोपाल प्रधान ने किया।

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सम्मेलन में चंद्रशेखर आजाद को जोश के साथ संबोधित करते हुए। (मवान

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सम्मेलन में चंद्रशेखर आजाद को जोश के साथ संबोधित करते हुए। (मवान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed