{"_id":"68cae1363de9998879089553","slug":"encroachment-removed-from-jali-kothi-to-khairnagar-goods-seized-meerut-news-c-72-1-mct1010-140747-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जली कोठी से खैरनगर तक हटवाया अतिक्रमण, सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जली कोठी से खैरनगर तक हटवाया अतिक्रमण, सामान जब्त
Wed, 17 Sep 2025 09:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 17 Sep 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नगर निगम के प्रवर्तन दल और यातायात पुलिस ने जली कोठी से खैरनगर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों का सोफा, लकड़ी, टायर भी पुलिस ने एक ट्राली जब्त कर लिए।
यातायात पुलिस ने चेतावनी दी यदि फिर से अतिक्रमण किया तो जुर्माना लगाकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को टीम एक बार फिर जली कोठी से लेकर खैरनगर तक पहुंची। जहां से अतिक्रमण पिछले दिनों हटाया गया था वहां पर फिर से अतिक्रमण कर लिया गया था। अपने साथ ट्राली लेकर गई यातायात पुलिस ने एक सिरे से सामान जब्त करना शुरु कर दिया। खैरनगर में अहमद रोड पर पुलिस ने सड़क पर रखे दुकानदारों के टायरों को अपने कब्जे में ले लिया। यातायात प्रभारी विनय कुमार शाही ने बताया कि यदि अब फिर से अतिक्रमण किया गया, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।