फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   encounter: Police arrested three accused gangsters, Sent to jail

Encounter: पुलिस ने बाइक लुटेरे दबोचे, तीनों बदमाशों को भेजा जेल

Sat, 21 Apr 2018 07:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Sat, 21 Apr 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
encounter: Police arrested three accused gangsters, Sent to jail
तीनों बदमाशों को जेल भेजा - फोटो : अमर उजाला

यूपी की शामली पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बाइक लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई बाइक, सोने की चेन तथा अन्य सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।  

विज्ञापन


सीओ सिटी ऑफिस पर आयोजित प्रेस वार्ता में सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि कुरमाली निवासी सुशील से दो अप्रैल को कुड़ाना रोड पर बदमाशों ने बाइक तथा मोबाइल लूट लिया था। इस मामले में कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उसके बाद तीन अप्रैल को सीबी गुप्ता कॉलोनी निवासी एक महिला से शाम के समय बदमाशों ने चेन लूट ली थी। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


वहीं शनिवार को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक पर चार बदमाश लिलौन नहर पटरी पर जा रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस के एसआई सत्यनारायण दहिया तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने टीम बनाकर बदमाशों को घेर लिया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी एनकाउंटर: 25 हजार के इनामी बदमाश को जांबाज अफसर ने मारी गोली

पकड़े गए बदमाशों के नाम

encounter: Police arrested three accused gangsters, Sent to jail
फाइल फोटो

पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम अर्जुन पुत्र राजेंद्र निवासी रैदासपुरी बनत, दीपक पुत्र सत्यपाल, विकास पुत्र सत्यवीर तथा फरार बदमाश का नाम इरफान बताया। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे पांच कारतूस और दो खोखा कारतूस, सुशील से लूटी गई बाइक, मोबाइल तथा एक चेन बरामद की है। पुलिस ने तीनों बदमाशों से पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया। इस दौरान इंस्पेक्टर जितेंद्र कालरा आदि मौजूद रहे।

लूट के मामले को चोरी में दर्ज किया था
पुलिस के मुताबिक जिस दिन सुशील से कुड़ाना रोड पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। उस दिन सुशील की ओर से मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई थी, लेकिन कोतवाली पुलिस ने लूट की घटना को तब्दील करने के लिए मुकदमा चोरी में दर्ज कराया था, लेकिन बदमाशों के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने इसे लूट होने की बात कबूली।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed