{"_id":"63656b09af94410fd8029d13","slug":"encounter-police-arrest-an-accused-mawana-news-mrt6122382153","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के साथ लूट करने वाला बदमाश मठभेड में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के साथ लूट करने वाला बदमाश मठभेड में घायल
विज्ञापन
मुठभेड़ : व्यापारी से लूट करने वाले दो बदमाश दबोचे
परीक्षितगढ़। थाना पुलिस ने किठौर तिराहे पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में चीनी व्यापारी के ड्राइवर से 14 लाख की लूट करने वाले बदमाश को दबोचा है। उसके दो साथी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
नगर निवासी मनोज अग्रवाल का चीनी का थोक का कारोबार है। छह दिन पहले व्यापारी ने किठौर के दुकानदारों से कलेक्शन के 14 लाख 26 हजार रुपये अपने ड्राइवर जुल्फिकार व अबरार को एक बैग में दिए थे। किठौर परीक्षितगढ़ मार्ग पर अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर नकदी लूट ली थी। वारदात का खुलासा करने के लिए आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी रोहित सजवाण ने चार टीमें गठित की थी।
शुक्रवार शाम मुखबिर ने सूचना दी कि परीक्षितगढ़ निवासी चीनी व्यापारी से लूट करने वाले बदमाश परीक्षितगढ़ किठौर मार्ग पर लूट की फिराक में हैं। इसके बाद थाना पुलिस व एसओजी टीम किठौर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग करने लगी। इसी दौरान मवाना की तरफ से आ रहे अपाचे व स्प्लेंडर बाइक सवार चार बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर पूठी नहर पटरी की ओर भागने लगे। पूठी नहर की पटरी पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश नाजिम उर्फ भूरा पुत्र इंतजार मौहल्ला ढाकपीर परीक्षितगढ़ के पैर में गोली लगी। उसके साथी विनय पुत्र जगवीर नगला मुख्तयारपुर थाना इंचौली को भी गिरफ्तार ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से लूट के चार लाख रुपये, बाइक, दो तमंचे और 2 खोखे बरामद किए। अपाचे बाइक सवार दो बदमाश जंगलों के रास्ते फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।