{"_id":"59aea4044f1c1b8e078b46c0","slug":"encounter-between-the-police-and-accused-shot-of-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस-बदमाश के बीच दिनदहाड़े मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस-बदमाश के बीच दिनदहाड़े मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 05 Sep 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में मंगलवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश को पुलिस की गोली लग गई और वह घायल होकर वहीं गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी मोबाइल चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस फिलहाल उसका रिकॉर्ड निकाल रही है कि कहीं किसी बड़ी घटना को तो अंजाम नहीं दिया।
विज्ञापन
ये था मामला
सदर बाजार थाना क्षेत्र में डी. बाबा चौराहे पर मंगलवार को पुलिस और बदमाशों में दिनदहाड़े मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी। गोली लगने से बदमाश भाग नहीं सका और पुलिस ने उसे वहीं दबोच लिया। बदमाश लूट करके भाग रहा था तभी पुलिस ने उसे घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश (सलमान) लिसाड़ी गेट का रहने वाला है। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी। उसके खिलाफ लिसाड़ी गेट और नौचंदी क्षेत्रों में कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस उसकी अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/