फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter between police and miscreants in Mawana of Meerut and one accused injured

UP: पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, गोली लगने से एक शातिर घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 16 Jan 2024 01:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Jan 2024 01:27 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Encounter between police and miscreants in Mawana of Meerut and one accused injured
मुठभेड़ के बाद मौके पर पुलिस मौजूद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के भैंसा गांव के पास एसओजी टीम के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में मवाना का फलावदा रोड निवासी बदमाश बिलाल पुत्र अबरार गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


वहीं, मुठभेड़ के दौरान एसओजी टीम के सदस्य दीपक भी गिरने से घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि मंगलवार सुबह के समय एसओजी टीम मेरठ को सूचना मिली थी कि आई-20 कार में सवार बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद एसओजी टीम ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने भागने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें: UP: रहस्य बनी CDA अफसर की मौत, आखिर पैदल इतनी दूर कैसे पहुंचे अमित, नहीं खुल रहा राज, इस हाल में मिली थी लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भागने के दौरान बदमाशों की गाड़ी अनियंत्रित होकर रजबहे में गिर गई। इस दौरान तीन बदमाश भागने में सफल हो गए, जबकि एक बदमाश बिलाल पुत्र अबरार निवासी फलावदा रोड मवाना गोली लगने से हो गया। 

यह भी पढ़ें: दोस्त की हत्या: मामूली विवाद और दुश्मनी में बदल गई दोस्ती, गाली देते ही दरांती से काट दिया हिस्ट्रीशीटर का गला

पुलिस के अनुसार, बदमाशों का पीछा करते समय एसओजी टीम के सदस्य दीपक भी गिरकर घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed