फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Enactment of the Saptapadi ritual from the marriage of Shiva and Parvati on Teej.

Meerut News: तीज पर शिव-पार्वती विवाह सप्तपदी का मंचन

Wed, 05 Aug 2026 10:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Enactment of the Saptapadi ritual from the marriage of Shiva and Parvati on Teej.
लेडीज क्लब ने 4 महिलाओं को दिया स्वयंसिद्धा सम्मान
विज्ञापन

मेरठ। लेडीज क्लब मेरठ ने बुधवार को आईएमए हॉल में तीज पर्व के उपलक्ष्य में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम आंचल-नारी का गहना थीम पर आधारित रहा। क्लब की अध्यक्ष अलका गुप्ता और सचिव नीलम हंस ने वंदे मातरम गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
तीज महोत्सव की संयोजिका पूर्व अध्यक्ष निरुपमा राजवंशी रहीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शिव-पार्वती विवाह सप्तपदी का मंचन रहा। इसमें विवाह के पवित्र वचनों का सजीव प्रस्तुतीकरण किया गया। आंचल थीम पर आधारित रैंप वॉक भी हुआ। इसमें दर्शाया गया कि आंचल नारी के गौरव, ममता, मर्यादा और संस्कारों का प्रतीक है। सदस्याओं ने नृत्य भी किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर 4 महिलाओं को स्वयंसिद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसमें नंदलाल स्कूल की प्रधानाचार्य बृजबाला को नारी शक्ति एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान मिला। क्लब की तीन पूर्व अध्यक्षाओं माया कुमार, मनोरमा गोयल और मुक्त गर्ग को भी उनके उत्कृष्ट योगदान देने पर स्वयंसिद्धा सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed