फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Employees doing meter reading work on contract staged a sit-in

संविदा पर मीटर रीडिंग का कार्य करने वाले कर्मचारियों ने धरना दिया

Sun, 07 Sep 2025 07:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Employees doing meter reading work on contract staged a sit-in
मांगों को लेकर धरना देने के लिए एकत्र हुए संविदा मीटर रीडर। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। विद्युत निगम में संविदा पर मीटर रीडिंग का कार्य करने वाले कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बिजलीघर के सामने स्थित मंदिर परिसर में धरना दिया। घंटों धरना देने के बावजूद कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो मायूस होकर धरना समाप्त कर लौट गए।
विद्युत निगम में संविदा पर मीटर रीडिंग का कार्य करने वाले कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सुबह के समय मेरठ रोड स्थित बिजलीघर के सामने बडा महादेव परिसर में एकत्र हुए और धरना दिया। धरना दे रहे कर्मचारियों की मांग थी कि वेतन 10 तारीख से पहले मिलना चाहिए, जिस किसी भी मीटर रीडर का टर्मिनेशन पत्र बनाया गया है, उसे वापस लिया जाए। जो वेतन काटा गया है, उसे वापस किया जाए। आगे से वेतन में कोई कटौती न की जाए।
विज्ञापन

मीटर रीडरों ने बताया कि समस्याओं के समाधान के संबंध में दिए गए दो दिन के समय कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस कारण वह काम करने में असमर्थ है। मीटर रीडरों ने कहा कि यदि कंपनी उनकी समस्याओं का समाधान करती है तो वह काम करने के लिए तैयार हैं। लगभग दो घंटे तक धरना देने के बाद विभागीय अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर धरना समाप्त कर लौट गए। धरना देने वालों का कहना था कि वह अपना मांग पत्र अधिकारियों के व्हाट्स एप पर डालेंगे। धरना देने वालों में गौरव कुमार, चेतन ठाकुर, मुकुल त्यागी, विनित मावी, सचिन, मोहित, प्रदीप, सौरभ भाटी आदि काफी संख्या में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed