{"_id":"69c7eb54cafd4f2acc0ae64e","slug":"emphasis-was-laid-on-improving-sanitation-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105461-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया
विज्ञापन
लावड़। कस्बा स्थित नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष आफताब बेगम ने की।
आफताब बेगम ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, जलभराव की समस्या के समाधान और मच्छरों की रोकथाम के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वह अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग करें।
ब्लॉक समन्वयक मोहित खटीक, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक संदीप कुमार, नगर के ब्रांड एंबेसडर सुशील कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि अन्य संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में यावर कुरैशी, देवेंद्र कुमार, गौरव, अंकित, दीपक शर्मा, चमन आदि मौजूद रहे।