Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Emphasis on protecting sugarcane crop and increasing productivity

Meerut News: गन्ना फसल की सुरक्षा और उत्पादकता बढ़ाने पर दिया जोर

Sat, 18 Apr 2026 08:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on protecting sugarcane crop and increasing productivity
रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी के क्षेत्र में गन्ना फसल की सुरक्षा और उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी के पूठ जोन में गन्ना फसल की सुरक्षा और उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान गन्ना महाप्रबंधक जयवीर सिंह ने अधिकारियों की टीम के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर किसानों को फसल प्रबंधन की जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान गांव सतवाई में पेड़ी की फसल में चोटी बेधक (टॉप बोरर) से प्रभावित पौधों की मौके पर ही कटाई करवाई गई। किसानों को ऐसे प्रभावित पौधों को जमीन के स्तर से काटकर नष्ट करने की सलाह दी गई। किसानों को खेतों में हल्की सिंचाई के बाद पैर चिपकने की अवस्था में प्रति बीघा 5 किलोग्राम यूरिया के प्रयोग तथा टिलरिंग के बाद अगली सिंचाई पर 1 किलोग्राम वरटाको के उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही गन्ने में लगने वाले प्रमुख कीटों जैसे अर्ली शूट बोरर, सैनिक कीट, ब्लैक बग और ब्लैक स्मट से बचाव के उपाय भी बताए गए। अभियान के तहत रोहटा, माजरा, बाडम, रसूलपुर मढी, सतवाई, मनसबगढ़, ढडरा, अमानुल्लापुर, सलाहपुर, पूठखास और अरनावली सहित कई गांवों में निरीक्षण किया गया। इस दौरान मिल अधिकारी लोकेश राणा, सुरेंद्र सिंह तोमर, आशीष कुमार त्यागी, सचिन सांगवान, गुलशन सोम, नीशु दहिया सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed