संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सेंट जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रकोष्ठ समन्वयक डॉ. विदुषी त्यागी ने की। शैक्षणिक सत्र में होने वाली शैक्षणिक, विभागीय और सह-शैक्षणिक गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
सदस्यों ने वर्षभर की गतिविधियों को प्रभावी और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सुझाव दिए। नए शैक्षणिक सत्र की समय-सारणी को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों को अपनी व्यक्तिगत और विभागीय गतिविधियों के साथ प्रकोष्ठ सेल के रजिस्टरों को पूर्ण एवं अद्यतन कर जमा करने के निर्देश दिए गए। महाविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध संस्कृति को मजबूत करने के लिए ई बुक्स और ई जर्नल्स के अधिकाधिक उपयोग पर जोर दिया। शिक्षकों को अपने विषय एवं विशेषज्ञता के क्षेत्र में कम से कम एक शोध पत्र प्रकाशित करने के लिए प्रेरित किया गया। समन्वयक डॉ. विदुषी त्यागी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सभी शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता जरूरी है। बैठक में डॉ. अशोक सोम, डॉ. निम्मिषा, डॉ. नीरू, डॉ. राहत, डॉ. कविता और डॉ. नीतू मौजूद रहीं।