फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Emperor Mihir Bhoj's birth anniversary will be celebrated on 26th: Chief Gurjar

26 को मनाएंगे सम्राट मिहिर भोज जयंतीः मुखिया गुर्जर

Wed, 20 Aug 2025 10:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Emperor Mihir Bhoj's birth anniversary will be celebrated on 26th: Chief Gurjar
मेरठ। गुमी गांव में बुद्धवार को पथिक सेना के द्वारा कविंद्र पहलवान के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने कहा कि हमारे पूर्वज गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज जयंती 26 अगस्त को धूमधाम से मनाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोग 26 अगस्त को चौधरी चरण सिंह पार्क में पहुंचे और जयंती में शामिल हों। मुखिया गुर्जर ने बताया कि हम प्रशासन और भाजपा के जनप्रतिनिधियों से गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा को मेरठ के किसी भी प्रमुख चौक चौराहे पर स्थापित करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिला है। हमने जयंती समारोह आयोजित करने अनुमति मांगी है लेकिन अभी तक कमिश्नरी पार्क की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन जयंती समारोह की अनुमति नहीं देता है तो भी गुर्जर समाज हर हाल में जोर शोर से सम्राट भोज की जयंती मनाएगा। बैठक में डॉ संदीप गुर्जर, दीपक नागर, मोनू गुर्जर, निखिल त्यागी, फिरोज चौहान, भोपाल सिंह, रामजी गुर्जर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed