Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mihir Bhoj Controversy Meerut: 11 Gurjar Youth Released from Jail, Political Reactions Continue

मिहिर भोज विवाद: गुर्जर नेताओं की हुई जमानत, 11 जेल से रिहा, हिंसा के बाद हुई थीं 22 गिरफ्तारी, सियासत जारी

Fri, 26 Sep 2025 08:16 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 26 Sep 2025 08:16 PM IST
सार

 Mihir Bhoj Controversy Meerut News: मेरठ के दादरी प्रकरण में हिंसा और पुलिस पर पथराव के बाद गिरफ्तार किए गए गुर्जर समाज के 11 लोगों को शनिवार को जेल से रिहा कर दिया गया। इस मामले में राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और मुलाकातें लगातार जारी हैं।

विज्ञापन
Mihir Bhoj Controversy Meerut: 11 Gurjar Youth Released from Jail, Political Reactions Continue
जेल से छूटने के बाद गुर्जर समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दौराला थानाक्षेत्र में सम्राट मिहिर भोज जाति विवाद पर एक तरफ सियासत जारी है। वहीं दूसरी ओर इस प्रकरण में गुर्जर समाज से जुड़े 11 युवकों को शनिवार को जेल से रिहा कर दिया गया। दादरी में पंचायत के दौरान विवाद और हिंसा के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन युवकों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन



इस मामले में शुरुआत से ही सियासत भी गर्म रही। पुलिस ने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र भाटी समेत 22 लोगों को जेल भेजा था। इसके बाद गुर्जर समाज की गिरफ्तारी और हाईकोर्ट के जाति लिखे बोर्ड व बैनर हटाने के आदेश पर कई नेताओं ने नाराजगी जताई। विधायक अतुल प्रधान ने भी गुर्जरों की गिरफ्तारी पर नाराजगी जाहिर की थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में 'लव ट्रैप': विदेशी फंडिंग के लिए रची साजिश, मुस्लिम छात्राएं थीं निशाना, ये थी आरोपियों की मंशा
विज्ञापन
विज्ञापन



Trending Videos

आसपा प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद ने शुक्रवार को पुलिस को चकमा देकर जेल में बंद लोगों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सलावा गांव जाकर पीड़ितों से भी बातचीत की। वहीं, ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर भी जेल में युवकों से मिलने पहुंचे।

शनिवार को सांसद चंदन चौहान ने कहा कि दादरी की पंचायत में मौजूद अराजक तत्वों ने जानबूझकर माहौल बिगाड़ा। निर्दोष लोगों को न्याय दिलाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

शाम होते-होते जेल प्रशासन ने 11 युवकों को रिहा कर दिया। इस फैसले से गुर्जर समाज में राहत की भावना देखी गई, लेकिन मामले पर राजनीति अभी भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed