{"_id":"69b8076cd1ee1d6c470c7525","slug":"emotional-farewell-given-to-ba-third-year-students-in-the-function-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104589-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: समारोह में बीए तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को दी भावपूर्ण विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: समारोह में बीए तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को दी भावपूर्ण विदाई
विज्ञापन
स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में विदाई समारोह में शमिल छात्र स्रोत कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर्स को भावपूर्ण विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महेश कुमार सिंह ने किया। बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं निशा, खुशी और रिया ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। छात्रा छवि धामा ने कॉलेज जीवन की यादों पर आधारित भावपूर्ण कविता सुनाई। छात्र अरुण ने मां की ममता पर कविता प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया।
छात्राओं ने प्राचार्य, प्रवक्ताओं और बीए तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। क्विज, म्यूजिकल चेयर, अभिनय और नृत्य समेत विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। सोनिया, आरती, लक्ष्मी, रिया, तनिषा, अरुण और शिवानी ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
बीए तृतीय वर्ष की छात्रा शिवानी और छात्र अरुण को मिस्टर व मिस फेयरवेल चुना गया। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को उपहार भेंट किए।
प्राचार्य डॉ. महेश कुमार सिंह ने छात्रों को अनुशासन के साथ शिक्षा ग्रहण कर समाज व देश के हित में कार्य करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में डॉ. किशोर कुमार, महिपाल सिंह, परविंदर, अंजलि, डॉ. संयोगिता, ममता भाटी, अनुज कुमार और अंकुर कुमार सहित अन्य का सहयोग रहा।