फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Embarrassing: innocent who went to see the Kanwar fair in Sardhana assaulted by one, accused arrested

शर्मनाक: कांवड़ मेला देखने गई मासूम के साथ हैवानियत, ग्रामीणों ने आरोपी को धुनकर पुलिस को सौंपा

Thu, 13 Jul 2023 08:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Jul 2023 08:37 PM IST
सार

मेरठ के सरूरपुर में मामा के साथ कांवड़ मेला देखने गई मासूम के साथ युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। हैवानियत कर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर धुन दिया और फिर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
Embarrassing: innocent who went to see the Kanwar fair in Sardhana assaulted by one, accused arrested
child rape demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मेरठ के सरूरपुर में धनवाली स्थित आश्रम पर मामा के साथ कांवड़ मेला देखने गई मासूम बच्ची के साथ में एक हैवान ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आश्रम के पीछे स्थित राजकीय हाईस्कूल के पास दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। धुनाई करने के बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। जहां इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, मामले को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश बना हुआ है। इसे लेकर काफी हंगामा भी खड़ा हुआ और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। 

विज्ञापन


सरूरपर थाना क्षेत्र एक गांव निवासी एक व्यक्ति अपनी साढ़े आठ वर्षीय भांजी को बुधवार की शाम लगभग 7 बजे धनवाली खेड़ा स्थित मोनी बाबा के आश्रम पर कांवड़ शिविर का मेला दिखाने के लिए ले गया था। बताया गया कि जहां वह कांवड़ शिविर में सेवा में जुट गया।
विज्ञापन


इसी दौरान बच्ची को अगवा कर गांव गोटका के ही एक युवक गजेंद्र पुत्र रामपाल बच्ची को यह कह कर बुला कर ले गया कि तुम्हारे मामा बुला रहे हैं और आश्रम के पीछे स्थित राजकीय जूनियर हाई स्कूल के पास दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कुछ देर बाद बच्चों की तलाश की तो बच्ची वहां नहीं मिली। इस दौरान आश्रम में लाउड स्पीकर से भी ऐलान किया गया। तभी बच्ची को तलाश करते हुए आश्रम के पीछे स्कूल के पास पहुंचे तो आरोपी भाग खड़ा हुआ।

हालांकि उत्तेजित ग्रामीणों ने आरोपी को भागकर पकड़ लिया। जिसकी आक्रोशित ग्रामीण काफी पिटाई की और पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। मामले को लेकर मौके पर काफी बखेड़ा खड़ा हो गया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।

मामला बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को किसी तरह अपने साथ ले आई। इसके बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पीड़िता के मामा की तहरीर पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में बंद है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, दूसरी और घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश बना हुआ है और मंदिर पर मेला देखने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को लेकर ग्रामीणों में काफी गुस्सा हुआ मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने काफी हंगामा खड़ा होने से बड़ा बवाल होने से बच गया।

इस संबंध में सीओ सरधना शिवप्रताप सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है। 

पुलिस की मुस्तैदी पर उठे सवाल
धनवाली पर मौनी बाबा के आश्रम पर विशाल कांवड़ मेला लगता है। जिसको लेकर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा बंदोबस्त के दावे किए थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडीजी राजीव सभरवाल ने भी मुआयना कर पुलिस तैनाती के आदेश दिए थे।

वहीं, इसके बाद भी कांवड़ मेले में भरी भीड़ से बच्ची को अगुवा कर दुष्कर्म की घटना ने पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, पुलिस की व्यवस्था को लेकर पीड़िता के गांव के लोगों ने रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed