फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eleven new corona positive found in Bijnor and Saharanpur today, No new case in Shamli distric,all about corona update from West up

Lockdown-3: बिजनौर में दो नए संक्रमित, शामली में कोरोना के कहर से मिली राहत, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बरकरार

Sat, 02 May 2020 02:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 May 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
Eleven new corona positive found in Bijnor and Saharanpur today, No new case in Shamli distric,all about corona update from West up
lockdown meerut - फोटो : amar ujala meerut

मेरठ में कोरोना के 10 नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीं सहारनपुर में एक दिन में नौ नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बिजनौर में भी शनिवार को दो नए मरीज मिले हैं। लगातार मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते पश्चिमी यूपी में अभी किसी प्रकार की राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन


हालांकि शामली जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिलने से कुछ राहत जरूर मिली है। वहीं लाॅकडाउन के तीसरे चरण की घोषणा के बाद शनिवार को बाजरों में अन्य दिनों की अपेक्षा काफी भीड़ नजर आई। आगे जानें वेस्ट यूपी में कहां कैसा है हाल:-
विज्ञापन


मेरठ में कोरोना की जंग लंबी होती जा रही है। यहां स्वास्थ्य विभाग के लिए संक्रमितो को ढूंढना कड़ी चुनौती बन रहा है। वहीं लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या शहरवासियों की टेंशन बढ़ा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात आई रिपोर्ट में 24 घंटे के भीतर दस नए मामले सामने आए हैं, जिनमे से एक की मौत हो गई है। मेरठ में कोरोना के मरीजों की संख्या 115 हो गई है। इनमें से 53 की छुट्टी हो चुकी है, जबकि छह की मौत हुई है। बाकी 56 का इलाज चल रहा है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 150 से ज्यादा लोगों की आज रिपोर्ट आएगी। 

खैर नगर बाजार में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दुकानदारों ने आज अपनी दुकान खोलने से मना कर दिया। हालांकि महामंत्री रजनीश कौशल व औषधि निरीक्षक पवन शाक्य के हस्तक्षेप से व्यापारियों ने बाजार खोलने की सहमति दी।

मेरठ देहात के कस्बा सिवाल खास में एक कोरोना मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने घर घर  स्कैनिंग का काम शुरू किया। कोरोना पीड़ित मरीज को स्वास्थ विभाग ने उपचार के लिए मेडिकल में आइसोलेशन भर्ती कराया है। वहीं पीड़ित मरीज के परिजनों के भी कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए हैं।

पुलिस ने कस्बा सिवाल को पूरी तरह से सील कर दिया है। एसडीएम सदर और सीओ सरधना ने पुलिस को सख्ती के साथ लाॅकडाउन का पालन करवाने के आदेश दिए हैं। साथ ही नगर पंचायत सिवाल खास द्वारा कस्बे को किया सैनिटाइज कराया जा रहा है।

मिल रोड बाईपास के पास नगर पालिका चेयरमैन अयूब कालिया ने 160 परिवारों को राशन वितरित कियां वहीं स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त स्वास्थ स्पेक्टर ने अपने पेंशन से गरीब लोगों को जरूरत के मुताबिक रुपए दिए, जिससे बुजुर्ग वह गरीब दूसरों पर आश्रित न रहें।

शामली में सभी कोरोना पॉजिटिव केस ठीक होने पर जनपद वासियों ने राहत की सांस ली। अब जिले में कोरोना पाॅजिटिवों की संख्या शून्य हो चुकी है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शुक्रवार देर रात बताया कि जनपद में कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस नही रहा है। 21 रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई जिसमे जनपद में एक पॉजिटिव व्यक्ति था उसकी दूसरी रिपोर्ट भी शामिल थी। इस दूसरी रिपोर्ट में वह निगेटिव मिला है।

शामली जनपद में कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस नही रहना स्वास्थ्य विभाग और जिले के लोगों के लिए राहत की खबर है। उन्होंने बताया कि जनपद में 18 व्यक्तियों को कोरोना हुआ था। सभी व्यक्तियों का उपचार किया गया पहले  एक फिर 13 उसके बाद तीन और आज 01 इस तरह से सभी व्यक्ति नगेटिव हो गए।

Eleven new corona positive found in Bijnor and Saharanpur today, No new case in Shamli distric,all about corona update from West up
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

लाॅकडाउन के तीसरे चरण में बागपत जनपद में शनिवार को बाजार में लोगों की भीड़ बढ़ी। परचून की दुकानों पर अधिक खरीदारी की गई। पुलिस को व्यवस्था बनाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। दिल्ली, सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत बागपत और खेकड़ा में चेकिंग अभियान  चलाकर चालान काटे गए।

सहारनपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 181 हो गई है। जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मुख्य चिकित्सका अधिकारी बीएस सोढ़ी ने पुष्टि करते हुए बताया कि आज सुबह 323 संदिग्ध मरजों की रिपोर्ट आई। ताजा रिपोर्ट में नौ नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले मे अब तक एक्टिव मरीजों की संख्या 172 थी लेकिन शनिवार को यह आंकड़ा बढ़कर 181 पहुंच गया।

लॉकडाउन को बढ़ाने के साथ ही शासन की नई गाइडलाइन्स के साथ ही रात सात से सुबह सात बजे तक आवाजाही पर रोक के लिए निगरानी टीमें बढ़ा दी गई हैं। इसके अलावा रियायती समय में कामकाज के लिए अब अधिक सख्ती के साथ ही सभी गतिविधियां सम्पन्न कराई जाएंगी।

इनमें मुख्य रूप से राशन वितरण, थोक मंडियों से सामान की खरीदारी, दवा और अन्य जरूरी चीजों की आपूर्ति के समय सोशल डिस्टेंस सहित अन्य मानकों पर ध्यान दिया जा रहा है। कुछ जगहों पर लोग अब तक लापरवाही बरत रहे हैं। 

बिजनौर जिले में शनिवार को 112 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट में दो नए कोरोना पाॅजिटिव मामले सामने आए हैं। जिले में अब कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 31 हो चुकी है जबकि 20 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।  

पाॅजिटिव मरीजों में एक चांदपुर के कोरोना संक्रमित चिकित्सक का पुत्र और दूसरा भी चांदपुर का ही रहने वाला है। फिलहाल दोनों को संभल के कोविड 19 अस्पताल भेजा जा रहा है। बता दें कि यहां बिजनौर जनपद के सात कोरोना संक्रमितों का पहले से ही उपचार चल रहा है। 

लाॅकडाउन के तीसरे चरण की घोषणा होने के बाद मुजफरनगर में शनिवार सुबह दालमंडी और सब्जी फल मंडी में भीड़ रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। जनपद रेड जोन में आने पर पुलिस की काफी सख्ताई की। पुलिस ने वाहनों पर सवार लोगों की चेकिंग कर जमकर चालान किए। हॉटस्पॉट पुरकाजी, कवाल, मीरापुर में बाजार बंद रहे। होम डिलीवरी कराई गई। खतौली में बाजार खोलने की छूट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed