फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricity supply will be disrupted in many areas of the city today

शहर के कई क्षेत्रों में आज बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Sun, 14 Sep 2025 10:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply will be disrupted in many areas of the city today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण रविवार को भी शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बेगमपुल उपकेंद्र क्षेत्र के दिल्ली रोड, बैंक स्ट्रीट, जवाहर अस्पताल में सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक, आरटीओ उपकेंद्र क्षेत्र के फाजलपुर, सैनिक विहार, तेज विहार, बैंक रोड पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक, डिफेंस एन्क्लेव क्षेत्र के साधु नगर, टीकाराम काॅलोनी, कासमपुर, नंदपुरी में 11:30 से 3:30 तक, घंटाघर क्षेत्र के शीश महल, पत्थरवालान, नील गली, सराफा बाजार, लाला का बाजार, डालमपाड़ा में सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विवि उपकेंद्र क्षेत्र के न्यू आर्य नगर, जेल रोड में सुबह 10 से दोपहर 2, ट्यूबवेल काॅलोनी में 10 से दो बजे, कंकरखेड़ा के एसटीपी फीडर क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा शताब्दीनगर सेक्टर दो उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक, जागृति विहार-1 उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक और एमईएस उप संस्थान क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा प्रह्लाद नगर, जनकपुरी, गीता नगर, पिलोखड़ी रोड, राजकमल कालोनी, डिवाइडर रोड, गायत्री गार्डन, गढ़ रोड सम्राट पैलेस, वैशाली कालोनी, करीम नगर, हापुड़ रोड पर भी सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed