{"_id":"601da4eb8ebc3e4b3368b47a","slug":"electricity-iquipments-destroid-modipuram-news-mrt5239470182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से कई मकानों में उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से कई मकानों में उपकरण जले
विज्ञापन
बिजली गिरने से कई मकानों में उपकरण जले
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित इंद्रप्रस्थ स्टेट कॉलोनी में बृहस्पतिवार देर रात बारिश के दौरान बिजली गिरने से कई मकानों के विद्युत उपकरण जल गए। शीशे टूट गए और तेज धमाके की आवाज सुनकर लोगों में दहशत फैल गई। कुछ लोग डर के कारण घरों से बाहर की ओर भाग निकले।
इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी मनोज कुमार, श्रीपाल, नीरज, नवीन कुमार, सुषमा, सिद्धार्थ सहित अन्य ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात बारिश के दौरान कालोनी के लोग अपने घरों में सोए थे। इसी दौरान उनके फ्लैट पर बिजली गिर गई। इससे फ्लैट के कई मकानों में लगे विद्युत उपकरण जल गए और धमाका होने से लोग सहम गए। कुछ लोग अपने फ्लैट से निकलकर बाहर की ओर भागे।
कॉलोनी निवासी एसडी शर्मा ने बताया कि धमाका बहुत तेज था। इस कारण से शीशे टूट गए और दीवारों में भी दरार आ गई। बीर सिंह, स्वाति ने बताया कि शुक्रवार को भी छह फ्लैट में विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि विद्युत निगम की टीम आई थी और लोगों से जानकारी ली। टीम ने फाल्ट को ठीक किया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बिजली गिरने से करीब चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया।