फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricity corporation's defaults on defaulters

बिजली निगम की त्योहारों पर बकायेदारों को मोहलत

Fri, 13 Nov 2020 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
Electricity corporation's defaults on defaulters
मेरठ। पीवीवीएनएल ने त्योहारों तक बिजली बकायेदारों के कनेक्शन नहीं काटने का निर्णय लिया है। भैया दूज तक कनेक्शन काटने का अभियान स्थगित कर दिया है। अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह ने बताया कि राजस्व वसूली लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग ने बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसने के लिए कनेक्शन काटने का अभियान चला रखा है। लेकिन कंपनी एमडी के निर्देेश पर त्योहार तक इस अभियान को रोक दिया गया है। दिवाली गोवर्धन और भैया दूज तक कोई कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। इसके बाद फिर से अभियान शुरू कर दिया जाएगा। कनेक्शन कटने से होने वाली परेशानी से बचने के लिए बकायेदार उपभोक्ता जल्द से जल्द अपना बकाया जमा करा दें। अन्यथा उन्हें बकाया राशि के साथ कनेक्शन काटने और जोड़ने की फीस 600 रुपये भी वहन करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

दिवाली को नहीं कटेगी बिजली, अधिकारी रहेंगे अलर्ट
पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने दिवाली, गोवर्धन और भैया दूज त्यौहार पर लगातार बिजली आपूर्ति करने के निर्देश के साथ ही मेंटेनेंस स्टाफ की छुट्टी प्रतिबंधित कर दी है। अधिकारियों को त्यौहार मनाने के साथ ही बिजली आपूर्ति पर पूरी नजर बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं। फाल्ट और ब्रेकडाउन की स्थित में अधिकारियों को भी मौके पर पहुंचने को कहा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed