{"_id":"6a3819f59361f7984c0cbbb5","slug":"electricity-corporation-contractual-worker-beaten-up-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105987-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विद्युत निगम के संविदाकर्मी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विद्युत निगम के संविदाकर्मी को पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। समौली गांव में ट्रांसफार्मर पर कार्य करने गए विद्युत निगम में संविदा पर कार्यरत टांडी गांव निवासी नीटू के साथ समौली गांव निवासी युवक ने अपने अज्ञात साथी के साथ मिलकर मारपीट की। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
थाना दौराला में दर्ज प्राथमिकी में नीटू ने बताया कि 20 जून की शाम वह अपने साथी भगवानपुर गांव निवासी सुंदर के साथ सूचना मिलने पर समौली स्थित एक ट्रांसफॉर्मर पर काम करने पहुंचा था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद हिवाल कांबोज ने उनके पहुंचते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट की। आरोप है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे जबरन नलकूप में खींचने का प्रयास किया। किसी तरह वह उनके चंगुल से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।