{"_id":"69fe0db65fc16f322a0897d1","slug":"electricity-consumers-will-receive-their-bills-on-the-10th-of-every-month-meerut-news-c-72-1-mct1004-152975-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विद्युत उपभोक्ताओं को हर महीने की दस तारीख को मिलेगा बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विद्युत उपभोक्ताओं को हर महीने की दस तारीख को मिलेगा बिल
विज्ञापन
- मई की विद्युत खपत का बिल पोस्टपेड प्रणाली से जून में जारी होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) डिस्कॉम के सभी 14 जिलों में स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड मोड में परिवर्तित किया जाएगा। पोस्टपेड प्रणाली से मई महीने की विद्युत खपत का बिल जून में जारी किया जाएगा। उपभोक्ताओं को बिजली बिल प्रत्येक माह की दस तारीख को जारी होगा। स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए 15 मई से 30 जून तक विशेष कैंप लगाए जाएंगे। घरेलू एवं अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को बकाया भुगतान में किस्त की सुविधा दी जाएगी।
पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने बताया कि आरडीएसएस योजना के तहत स्थापित स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पोस्टपेड मोड में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में सभी प्रीपेड मोड में संचालित मीटरों को पोस्टपेड में बदला जा रहा है। जिन उपभोक्ताओं के मीटरों की ऑटोमेटिक रीडिंग किसी कारणवश प्राप्त नहीं होगी, वहां मैन्युअल रीडिंग के जरिए बिल जारी किए जाएंगे। उपभोक्ताओं को बिजली बिल एसएमएस या व्हाट्सएप से भेजे जाएंगे। गलत मोबाइल नंबर वाले उपभोक्ता अपने कनेक्शन पर सही नंबर अपडेट कराए।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि डिस्काॅम के सभी 14 जिलों के उपभोक्ताओं के लिए व्हाट्सएप, चैटबॉट नंबर 7859804803 जारी किया गया है। इसके माध्यम से सभी उपभोक्ता अपना बिल प्राप्त कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त विद्युत हेल्पलाइन नंबर 1912 पर भी विशेष व्यवस्था की गई है। यहां स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतों का पंजीकरण एवं निस्तारण कराया जाएगा। अधिशासी अभियंता व उप खंड अधिकारी कार्यालय पर 15 मई से 30 जून तक विशेष कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
इन कैंपों में स्मार्ट मीटर एवं बिलिंग संबंधी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 30 अप्रैल 2026 तक के बकाया के भुगतान के लिए 10 किश्तों की सुविधा प्रदान की गई है। अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को भी बकाया भुगतान के लिए तीन किश्तों में (40 प्रतिशत, 30 प्रतिशत, 30 प्रतिशत) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।