फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electrical employees expressed displeasure over the suspension of junior engineers.

Meerut News: अवर अभियंताओं के निलंबन पर विद्युत कर्मचारियों ने जताई नाराजगी

Sun, 29 Dec 2024 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Electrical employees expressed displeasure over the suspension of junior engineers.
मेरठ। पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों में शुक्रवार को ओटीएस योजना, राजस्व वसूली आदि में लापरवाही पर 20 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें मेरठ क्षेत्र के अवर अभियंता सतीश कुमार मौर्य व श्रीकांत को भी निलंबित किया गया। इसे लेकर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने इस संबंध में एक ज्ञापन अधीक्षण अभियंता शहर प्रशांत कुमार को लेकर अवर अभियंताओं को बहाल करने की मांग उठाई है। इसके अलावा उन्होंने कर्मचारियों की कमी से भी उन्हें अवगत कराया।
विज्ञापन

संगठन के जनपद अध्यक्ष गुरुदेव व सचिव रविंद्र कुमार ने बताया कि 9 दिसंबर को शहर में रिस्ट्रक्चर योजना के तहत तकनीकी एवं वाणिज्यिक टीम अलग-अलग की गई है। इस प्रक्रिया के कारण काफी समस्याएं सामने आ रही हैं। हेल्प डेस्क बनाई, लेकिन कोई नंबर जारी नहीं किया। वाणिज्यिक विंग में केवल राजस्व वसूली के लिए चार सहायक अभियंता और एक महिला जूनियर इंजीनियर को तैनात किया गया है। राजस्व वसूली कम होने एवं एक मुश्त समाधान योजना के लागू होने से सभी तकनीकी विंग को डिस्कनेक्शन के लिए आदेशित कर दिया गया। एक अवर अभियंता पर 8-8 बिजलीघरों की जिम्मेदारी है। ऐसे में राजस्व वसूली नहीं हो पा रही है। संबंधित अभियंताओं की ड्यूटी मेरठ महोत्सव व शिव महापुराण कथा में भी लगाई गई, इसके बादवूज निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। जूनियर इंजीनियर संगठन ने कहा कि अगर इस प्रकार की कार्रवाई की जाती रही। उन्होंने कर्मचारियों को बहाल करने की मांग की। इस दौरान मनोज कुमार बिंद समेत आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed