{"_id":"674cb4938d12e149190e2164","slug":"electrical-appliances-of-many-houses-got-burnt-due-to-high-voltage-meerut-news-c-28-1-smrt1003-122586-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हाईवोल्टेज से कई घरों के विद्युत उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हाईवोल्टेज से कई घरों के विद्युत उपकरण जले
Mon, 02 Dec 2024 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। बिजरौल रोड स्थित चौधरी चरण सिंह काॅलोनी में हाईवोल्टेज की वजह से 10 से 15 घरों में विद्युत उपकरण फुंक गए। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत निगम के कर्मचारियों को दी। आरोप है कि शिकायत के बाद भी विद्युत आपूर्ति ठीक नहीं की गई। इस पर उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताई।
काॅलोनी के रहने वाले नंदकिशोर, हंसवीर, विजय, दीपक, सुनील, रविन्द्र, सुभाष समेत अन्य लोगों ने बताया कि पिछलें एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप संचालित नहीं हो रही हैं। कभी कम तो कभी ज्यादा वोल्टेज दी जा रही हैं। रविवार को अचानक वोल्टेज 250 से 400 तक पहुंच गई। इससे फ्रिज, इन्वर्टर, प्रेस, पंखें समेत अन्य विद्युत उपकरण फुंक गए। इससे हजारों का नुकसान हुआ। उनका आरोप है कि दो दिन पूर्व अधिकारियों से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। वहीं एक्सईएन नितिन जायसवाल का कहना है कि उनके पास लिखित में इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई हैं। इसके बावजूद लाइनमैन से वोल्टेज की जांच कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।