फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electric poles became a hindrance in road widening on Naya Gaon-Makhdoompur road, fear of accident

Meerut News: नया गांव–मखदूमपुर मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण में बाधा बने बिजली के खंभे, हादसे की आशंका

Wed, 14 Jan 2026 07:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Electric poles became a hindrance in road widening on Naya Gaon-Makhdoompur road, fear of accident
पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा किया जा रहा सड़क चौड़ीकरण में आड़े आ रहे विद्युत खंभे स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। इन दिनों पीडब्ल्यूडी विभाग (लोक निर्माण) द्वारा मेरठ-मुजफ्फरनगर की सीमा पर स्थित नया गांव से मखदूमपुर तक करीब 22 किलोमीटर के खादर के मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। लेकिन इस कार्य में रास्ते में आ रहे बिजली के खंभे बड़ी बाधा बने हुए हैं। नया गांव से रठौरा खुर्द गांव के चौराहे तक दर्जनों बिजली के खंभे सड़क के बीच में हैं या अत्यधिक नजदीक खड़े हैं। इससे न केवल निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है।

पूर्व में विद्युत विभाग द्वारा यह खंभे सड़क के किनारे लगाए गए थे लेकिन अब सड़क की चौड़ाई बढ़ने के कारण यह खंभे सड़क के दायरे में आ गए हैं। सड़क चौड़ीकरण के दौरान भारी मशीनरी और निर्माण सामग्री की आवाजाही हो रही है। ऐसे में खंभों से टकराने का खतरा बना रहता है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों की जान जोखिम में पड़ सकती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन खंभों को नहीं हटाया गया तो किसी बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता। खासकर रात के समय और कोहरे में खंभे स्पष्ट नजर नहीं आते। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से जल्द से जल्द खंभों को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खंभों को हटाने की कार्रवाई

सड़क चौड़ीकरण के बीच में आ रहे खंभों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संबंधित स्थानों का निरीक्षण किया जा चुका है। चरणबद्ध तरीके से खंभों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। -बिजेंद्र कुमार, जेई, विद्युत उपखंड केंद्र, कुंहेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed