फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elections2024: Fate of 91 candidates at Risk, Meerut and Mathura are most discussed seats

चुनावी महासंग्राम आज: मत प्रशित बढ़ाना चुनौती, 91 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर, दो सीटें सबसे चर्चित

Fri, 26 Apr 2024 03:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 26 Apr 2024 03:10 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिमी यूपी की आठ सीटों पर मतदान जारी है। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट और मथुरा सीट पर दो फिल्मी हस्तियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। वहीं प्रत्याशियों के आगे मत प्रशित को बढ़ाने की चुनौती है। पढ़ें ये रिपोर्ट

विज्ञापन
Elections2024: Fate of 91 candidates at Risk, Meerut and Mathura are most discussed seats
भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण की आठ सीटों पर आज मतदान जारी है। मेरठ वालों के पास इस बार रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। 1977 में सबसे ज्यादा 67.08 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। पिछले दो चुनावों में 63.11 आैर 64.26 प्रतिशत मतदान हुआ था। एक बार फिर मौका है 2014 और 2019 से बेहतर प्रदर्शन करने का। आज मेरठ में वोट डाले जा रहे हैं। पिछले आंकड़े बताते हैं कि कैंट से लेकर किठौर तक मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। हालांकि कुछ इलाके ऐसे भी थे, जहां लोकतंत्र के इस महापर्व में कम दिलचस्पी दिखाई थी...

विज्ञापन


2019 में मेरठ की दक्षिण विधानसभा के ततीना सानी गांव में 91.21 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। यहां बूथ पर कुल 944 वोट थे जिसमें से 861 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। वहीं सबसे कम वोट कैंट क्षेेत्र में बने बूथ पर सबसे कम वोट डाले गए थे। प्राथमिक विद्यालय तोपखाना के एक बूथ पर जहां कुल 1107 वोट थे वहां केवल 20 लोगों ने वोट डाले। 
विज्ञापन


इसकी प्रतिशत में गणना करें तो दो प्रतिशत से भी कम था। कैंट क्षेत्र में कई ऐसे मोहल्ले और कई ऐसी कालोनियां थीं जहां से कम लोग वोट देने के लिए निकलते थे, लेकिन 2019 के चुनाव में इन क्षेत्र के लोगों ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पहले के मुकाबले 25 प्रतिशत तक मतदान अधिक किया था। किठौर में कई बूथ ऐसे थे जहां 75 प्रतिशत से अधिक लोगों ने मतदान किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut-Hapur Loksabha: त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, भाजपा, सपा और बसपा में कड़ी टक्कर, ये प्रत्याशी मैदान में

Elections2024: Fate of 91 candidates at Risk, Meerut and Mathura are most discussed seats
यशोदा देवी(94) ने किया मतदान(बाएं) - फोटो : अमर उजाला
बागपत 
रालोद : राजकुमार सांगवान  
सपा :  अमरपाल सिंह
बसपा :  प्रवीण बंसल

मेरठ
भाजपा : अरुण गोविल
सपा :  सुनीता वर्मा
बसपा :  देवव्रत त्यागी

गाजियाबाद
भाजपा : अतुल गर्ग
कांग्रेस : डाॅली शर्मा
बसपा : नंद किशोर पुंडीर

अमरोहा
कांग्रेस : दानिश अली
भाजपा : कंवर सिंह तंवर
बसपा : मुजाहिद हुसैन

गौतमबुद्धनगर
भाजपा : महेश शर्मा
सपा : पार्टी महेंद्र नागर
बसपा : राजेंद्र सिंह सोलंकी


बुलंदशहर
भाजपा : डॉ. भोला सिंह
बसपा : गिरीश चंद्र
कांग्रेस : शिवकुमार

अलीगढ़
भाजपा : सतीश गौतम
सपा : विजेंद्र सिंह
बसपा : हितेंद्र कुमार 

मथुरा
भाजपा : हेमा मालिनी
कांग्रेस : मुकेश ढांगर
बसपा : सुरेश सिंह

दूसरे चरण में मतदान बढ़ाने पर जोर है। 2019 लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा मतदान किठौर विधानसभा 69.9 प्रतिशत हुआ था। सबसे कम मतदान कैंट विधानसभा में 59.47 प्रतिशत हुआ था। भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल जीते थे। 2022 विधानसभा चुनाव में भी किठौर में ही सबसे ज्यादा 66.36 प्रतिशत मतदान हुआ था और सबसे कम मतदान कैंट में 58.59 प्रतिशत हुआ था। 

Elections2024: Fate of 91 candidates at Risk, Meerut and Mathura are most discussed seats
अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मेरठ और मथुरा सर्वाधिक चर्चाओं वाली सीट
मेरठ, बागपत, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अमरोहा, अलीगढ़ और मथुरा में वोट डाले जाएंगे। इन आठ सीटों पर कुल 91 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद होगा। सबसे अधिक गौतमबुद्धनगर और मथुरा में 15-15 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

सबसे कम छह उम्मीदवार बुलंदशहर में हैं। बागपत में सात, मेरठ में आठ, अमरोहा में 12, अलीगढ़ और गाजियाबाद में 14-14 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिन सीटों पर चुनाव होना है उसमें अमरोहा छोड़ कर बाकी सीट पर भाजपा का  कब्जा है।

यह भी पढ़ें: चुनावी रण: मोदीनगर से होगा बागपत की चौधराहट का फैसला, भाजपा-रालोद गठबंधन का इसी विधानसभा में इम्तिहान

Elections2024: Fate of 91 candidates at Risk, Meerut and Mathura are most discussed seats
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले बात मेरठ की। यहां भाजपा ने इस बार रामायण धारावाहिक में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को मैदान में उतारा है। यह सीट पिछले तीन लोकसभा चुनावों से भाजपा के पास है। तीनों चुनावों में राजेंद्र अग्रवाल ने यहां से चुनाव जीता था। 

समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। समाजवादी पार्टी ने पहले भानु प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया था। कुछ दिनों के बाद भानु प्रताप का टिकट बदलकर सरधना से विधायक अतुल प्रधान को टिकट दे दिया। इसको लेकर विरोध हुआ तो अतुल प्रधान का टिकट काटकर सुनीता वर्मा को टिकट दे दिया गया। बहुजन समाज पार्टी की ओर से देवव्रत त्यागी मैदान में हैं। 

बागपत से राजकुमार सांगवान रालोद के प्रत्याशी हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से अमरपाल शर्मा और बहुजन समाज पार्टी से यहां प्रवीण बंसल प्रत्याशी हैं। इसके अलावा बागपत में सर्वजन समाज पार्टी से महेंद्र सिंह, आजाद अधिकार सेना से मुकेश शर्मा, सर्वजन लोक शक्ति पार्टी की ओर से रूबी कश्यप और स्वतंत्र जनता पार्टी से सुखवीर सिंह मैदान में हैं। बागपत में भी समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बदला था। पहले बागपत से मनोज चौधरी को प्रत्याशी बनाया था। बाद में उनके स्थान पर अमर पाल शर्मा को टिकट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed