मिशन 2019: योगी के राज में किसान-नौजवान बेहाल : ज्योतिरादित्य सिंधिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पश्चिमी यूपी प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज देश और प्रदेश में बेहद खराब वातावरण है। योगी के आने से नौजवान और किसान बेहाल है, प्रदेश में जंगलराज है। गन्ना और आलू किसान प्रताड़ित हो रहा है। प्रदेश के किसानों का 10 हजार करोड़ से ज्यादा बकाया है। कैराना के किसानों का 714 करोड़, सहारनपुर में 900 करोड़, मेरठ में 1041 करोड़ और मुजफ्फरनगर में 800 करोड़ से ज्यादा बकाया है। खाद का कट्टा 1400 रुपये का कर दिया है। सिंधिया ने यह बात मेरठ-हापुड़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल के लिए गोला कुंआ पर आयोजित नुक्कड़ सभा में कहीं।
सिंधिया ने कहा कि आज नौजवान बेरोजगार हैं। मोदी उन्हें पकौड़ा तलने को कह रहे हैं। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा कहती हैं कि मंदिर बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताते हैं। वहीं हम जीते तो गरीबों के खाते में हर साल 72 हजार रुपये डलवाएंगे। मेरठ में हाईकोर्ट बेंच बनवाने का वादा भी सिंधिया ने किया। साथ ही बुनकरों की भी बात की।
इसके अलावा सिंधिया ने शाम को सात बजे एल ब्लॉक तिराहे से लेकर गोला कुआं तक रोड शो निकाला, जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, पूर्व विधायक पंडित जयनारायण शर्मा, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी, जिलाध्यक्ष विनोद मोघा, डॉ. यूसुफ कुरैशी, वरिष्ठ नेता चौधरी यशपाल सिंह, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/