{"_id":"617b0bcfb9885079a718ec75","slug":"election-of-vice-president-of-cooperative-bank-president-of-cooperative-union-today-city-news-mrt562723426","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी बैंक के उप सभापति, सहकारी संघ के सभापति का चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी बैंक के उप सभापति, सहकारी संघ के सभापति का चुनाव आज
विज्ञापन

मेरठ। जिला सहकारी बैंक के भाजपा के उत्तर प्रदेश संयोजक सहकारिता डीके शर्मा ने शुक्रवार को होने वाले सहकारी बैंक मेरठ और जिला सहकारी संघ के चुनाव में सभापति के प्रत्याशियों की बृहस्पतिवार को घोषणा कर दी। सहकारी बैंक के उप सभापति के लिए बागपत बावली के सुरेंद्र तोमर और जिला सहकारी संघ मेरठ व बागपत के सभापति पद के लिए चतरपाल सिंह झुनझुनी को प्रत्याशी घोषित किया। दोनों प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है।
बृहस्पतिवार को प्रदेश संयोजक डीके शर्मा, जिलाध्यक्ष मेरठ विमल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बागपत अनिल तोमर, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा बागपत शशांक मलिक और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह की मौजूदगी में प्रत्याशियों की घोषणा हुई। डीके शर्मा ने कहा कि पार्टी के निर्देश पर दोनों प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि हम सब एक ही परिवार के लोग हैं, जो पार्टी का आदेश है, उसका सभी पालन करेंगे। ये दोनों पद खाली थे। मनिंदरपाल सिंह के 2018 में अध्यक्ष बनने के बाद से उप सभापति का पद खाली था। भाजपा ने उप सभापति पद बागपत जिले को दिया है, इससे दोनों जिलों का प्रतिनिधत्व रहेगा। इसके अलावा जिला सहकारी संघ के पद पर गुर्जर बिरादरी का प्रतिनिधित्व करते हुए चतरपाल सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है।
इस मौके पर पूर्व सभापति जिला सहकारी संघ संदीप प्रधान, बैंक संचालक प्रदीप त्यागी, अंकुर सांगवान, अनिल मलिक, नरेश तोमर, परविंदर मुखिया, राजेंद्र प्रेमी, रविंद्र सिंह, कैलाश सिंह, शरद मुद्गल, ठाकुर लाखन सिंह, जिला सहकारी संघ डायरेक्टर राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुरेश पाल सिंह और भोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।