{"_id":"682a433d0cf7e9bee00d0e33","slug":"election-of-naveen-sabzi-mandi-association-on-20th-meerut-news-c-14-1-mrt1005-864461-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन सब्जी मंडी एसोसिएशन का चुनाव 20 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन सब्जी मंडी एसोसिएशन का चुनाव 20 को
विज्ञापन
मेरठ। नवीन सब्जी मंडी एसोसिएशन का चुनाव 20 मई को होगा। मतदान की प्रक्रिया में 220 सदस्य शामिल होंगे। चुनाव मैदान में उतरे दो पैनल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इसके लिए प्रचार में जुटे उम्मीदवार दुकानों के साथ ही व्यापारियों के घरों तक जाकर संपर्क कर रहे हैं। सोमवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है।
मुख्य चुनाव अधिकारी सुनपत सिंह और उप चुनाव अधिकारी गुलशन सेठी ने बताया कि एसोसिएशन का कार्यकाल एक साल बढ़ाकर तीन साल कर दिया गया है। अध्यक्ष पद के लिए पदम सिंह सैनी और भूषण शर्मा मैदान में हैं। पदम सिंह का चुनाव चिह्न हवाई जहाज है, वहीं भूषण को फूलगोभी का चुनाव चिह्न मिला है।
दोनों ही प्रत्याशी और समर्थक सुबह शाम मंडी में व्यापारियों से संपर्क करके वोट मांग रहे हैं। दोनों ही पक्ष अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाकर जीत के दावे कर रहे हैं। मतदान सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। दोपहर 1.30 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।