फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Election 2022 Result: Counting of votes tomorrow, First trend will come at nine in the morning

Meerut Election Seat Result 2022: इस वक्त आएगा पहला रुझान, सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर, हंगामा किया तो जाएंगे जेल

Thu, 10 Mar 2022 11:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 10 Mar 2022 11:25 AM IST
सार

 मेरठ में पहली बार दो स्थानों पर मतगणना की जाएगी।  इसके लिए सभी तैयारियां पूरीं कर ली गईं हैं। 200 मीटर दूर राजनीतिक पार्टियों के लोग अपने शिविर लगा सकेंगे। मेरठ दक्षिण सीट पर सबसे ज्यादा राउंड होंगे, तो मेरठ शहर सीट का रिजल्ट सबसे पहले आएगा। वहीं 
सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस का कहना है कि मतगणना के दौरान यदि किसी ने हंगामा किया तो उसे जेल भेजा जाएगा।  

विज्ञापन
Election 2022 Result: Counting of votes tomorrow, First trend will come at nine in the morning
मतगणना को लेकर दिशानिर्देश देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दस मार्च (कल) सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लोहियानगर मंडी स्थल से 200 मीटर की दूरी पर राजनीतिक पार्टियों के शिविर लगने शुरू हो गए हैं।इस संबंध में विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी के. बालाजी और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि कड़ी सुरक्षा निगरानी में मतगणना कराई जाएगी।

विज्ञापन


पहली बार दो स्थानों मतगणना कराई जा रही है। वहीं, मीडिया को सभी जानकारी देने के लिए मतगणना स्थल पर मीडिया सेंटर सहित एक-एक अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पहला रुझान सुबह नौ बजे आ जाएगा। दक्षिण विधानसभा में सबसे अधिक 38 राउंड मतगणना होगी। सिवालखास, हस्तिनापुर, सरधना की मतगणना कृषि विवि मोदीपुरम और कैंट, शहर, किठौर, दक्षिण की मतगणना लोहियानगर मंडी स्थल पर की जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव के हर नतीजे से रूबरू होने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेक्षक पहुंचे मेरठ, विधानसभावार किए गए नियुक्त : वहीं, विधानसभावार चुनाव आयोग की ओर से प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए सात प्रेक्षक नियुक्त हैं। सभी सात प्रेक्षक मंगलवार को मेरठ पहुंच गए हैं। सभी ने रिटर्निंग अधिकारियों के साथ मतगणना की तैयारियों का जायजा  लिया। इसके अलावा मतगणना के समय टेबल पर एक-एक माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात रहेंगे। ये माइक्रो ऑब्जर्वर केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं। 

ऐसे होगी गिनती 
 सिवालखास कुल बूथ : 394     कुल राउंड : 29
 सरधना     कुल बूथ : 402     कुल राउंड : 29
 हस्तिनापुर     कुल बूथ : 391     कुल राउंड : 29
 किठौर     कुल बूथ : 417     कुल राउंड : 30
 मेरठ कैंट     कुल बूथ : 467     कुल राउंड : 34
 मेरठ शहर     कुल बूथ : 361     कुल राउंड : 26
 मेरठ दक्षिण     कुल बूथ : 525     कुल राउंड : 38

हंगामा करने वाले जाएंगे जेल
दस मार्च को मतगणना के दौरान किसी भी तरह का बवाल या अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस-प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। सोशल मीडिया सेल सभी सोशल साइट की निगरानी करेगी। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
 
 मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह और आईजी प्रवीण कुमार ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों एवं एसएसपी के साथ बैठक में मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। 
 मतगणना स्थल पर आने वाले वाहनों के लिए ट्रैफिक प्लान-डायवर्जन पहले ही सुनिश्चित कराने के लिए कहा। मतगणना कर्मियों तथा सुरक्षा कार्मिकों की ड्यूटी लगा दी गई है।

मंडलायुक्त ने कहा कि किसी प्रकार का वादविवाद होने पर नियमानुसार कार्रवाई करें। अफवाहों की रोकथाम के लिए कंट्रोल रूम से नजर रखी जाए। मतगणना केंद्रों पर बनाए गए मीडिया सेंटरों की व्यवस्था दुरुस्त रखों। अनावश्यक रूप से विवाद पैदा करने वाले शरारती तत्वों से सख्ती से निपटा जाए। मतदान मतगणना केंद्र तथा उसकी परिधि के भीतर किसी अवांछित तत्व को प्रवेश न दिया जाए। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed