फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elderly woman and servant murdered in Bijnor, bodies of both found lying in house

यूपी: बिजनौर में बुजुर्ग महिला और नौकर की हत्या से सनसनी, घर में चारपाई पर पड़े मिले दोनों के शव

Tue, 08 Mar 2022 11:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Mar 2022 11:12 PM IST
सार

हलदौर थाना इलाके के गांव बिलाई में 65 वर्षीय चंद्रकला घर में अकेली रहती थी। मंगलवार को उसका नौकर अमर सिंह उम्र 75 वर्ष भी घर में ही सोया हुआ था। देर शाम महिला और उसके नौकर का शव घर में ही पड़ा मिला। 

विज्ञापन
Elderly woman and servant murdered in Bijnor, bodies of both found lying in house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक बुजुर्ग महिला और उसके नौकर की गला घोंट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों के शव घर में ही अलग-अलग चारपाई पर पड़े मिले। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


हलदौर थाना इलाके के गांव बिलाई में 65 वर्षीय चंद्रकला घर में अकेली रहती थी। मंगलवार को उसका नौकर अमर सिंह उम्र 75 वर्ष भी घर में ही सोया हुआ था। देर शाम महिला और उसके नौकर का शव घर में ही पड़ा मिला। 
विज्ञापन


महिला और उसके नौकर का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। दोनों की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की जा रही है। उधर पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या मानकर ही पड़ताल में जुटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह और सीओ सिटी को कुलदीप गुप्ता मौके पर पहुंच गए। देर शाम पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि बुजुर्ग महिला और उसके नौकर की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि पड़ताल जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मौत किस वजह से हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed