फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elderly son and daughter-in-law also corona infected in Chandna village

चांदना गांव में बुजुर्ग का बेटा और बहू भी कोरोना संक्रमित

Sun, 07 Mar 2021 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Elderly son and daughter-in-law also corona infected in Chandna village
चांदना गांव में बुजुर्ग का बेटा और बहू भी कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

सरधना। चांदना गांव में एक ही परिवार में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। तीन दिन पहले कोरोना संक्रमित मिले बुजुर्ग का बेटा और बहू भी पॉजीटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर सैंपलिंग अभियान चलाया। जांच के लिए 109 नमूने लिए गए हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले गांव का एक बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिला था। संक्रमित को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बुजुर्ग के बेटे और बहू की जांच के लिए नमूने लिए गए थे। शनिवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जागरूकता अभियान चलाया। मॉस्क के प्रयोग, सामाजिक दूरी अपनाने और समय-समय पर हाथ धोने के लिए जागरूक किया गया। जांच के लिए 109 लोगों की सैंपलिंग कराई गई, सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed