फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elderly man returning from wedding robbed at gunpoint

Meerut News: शाादी से लाैट रहे बुजुर्ग से तमंचे के बल पर लूटपाट

Wed, 19 Nov 2025 09:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
Elderly man returning from wedding robbed at gunpoint
रोहटा रोड दो बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात, गोली मारने की धमकी दे पांच हजार लूटे
विज्ञापन

शादी में मिला गिफ्ट और मिठाई का डिब्बा भी ले गए
-पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र में रोहटा रोड पर बुधवार रात शादी से लौट रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग रमेश मित्तल से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की। बदमाश पांच हजार रुपये, शादी में मिला गिफ्ट और मिठाई लूटकर ले गए। बुजुर्ग ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
रोहटा रोड सरस्वती विहार निवासी रमेश मित्तल ने बताया कि वह बुधवार को एक रिश्तेदारी में शादी समारोह से बागपत जिले के दाहा गए थे। रात को वह अपनी बहन के परिवार के साथ कार से लाैट आए। घर से कुछ दूरी पर वह कार से उतर गए। चंद कदम चलने पर पीछे से आए एक बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। बदमाश धमकाते हुए उनसे पर्स, मिठाई व शगुन में मिला कंबल लूटकर ले गए।
विज्ञापन

पर्स में पांच हजार रुपये थे। बदमाशों ने पलट कर देखने पर गोली मारने की बात कहीं। घर जाकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में हाईवे व आसपास के क्षेत्र में अभियान चलाया लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। बदमाशों की तलाश में पुलिस लग गई है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed