फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elderly man injured after being attacked by a group of monkeys

Meerut News: बंदरों के झुंड ने बुजुर्ग पर हमला कर किया घायल

Tue, 07 Oct 2025 07:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
Elderly man injured after being attacked by a group of monkeys
सरूरपुर। कस्बा करनावल में बंदरों के हमले में घायल बुजुर्ग दलेल। संवाद
सरूरपुर। कस्बा करनावल में घर की गैलरी में सो रहे 82 वर्षीय दलेल पुत्र गिरवर पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों के हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने डंडे फटकार कर किसी तरह से बंदरों को भगाया। परिजनों ने बुजुर्ग को सीएचसी में भर्ती कराया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि मंगलवार की दोपहर दलेल गैलरी में सो रहे थे। इसी बीच बंदरों के झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बंदरों ने दलेल की नाक पर काटकर घायल कर दिया। बचाव के लिए पहुंचे परिजनों पर भी बंदरों ने हमले का प्रयास किया। किसी तरह उन्होंने बंदरों को भगाकर बुजुर्ग से बचाया। परिजनों ने बुजुर्ग को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि कस्बे में बंदरों का झुंड घूम रहा है जो घरों की छतों पर चढ़कर उत्पात मचा रहा है। इससे राहगीरों, महिलाओं और बच्चों में दहशत का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed