फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elderly man dies trying to intervene in a fight, murder charge filed

Meerut News: मारपीट का बीच-बचाव कराने आए बुजुर्ग की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 24 Sep 2025 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies trying to intervene in a fight, murder charge filed
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह 65 वर्षीय आशिक अली के घर पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया था। हमले के दौरान पोते को बचाने आए बुजुर्ग बेहोश होकर जमीन पर गिर गए और हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हमलावरों पर हत्या का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

श्याम नगर निवासी आशिक अली अपने परिवार के साथ रहते हैं। आशिक का पोता मुशीर व अशरफ का बेटा शावेज एक साथ कपड़ों का व्यापार करते हैं। कुछ दिन पूर्व दोनों में पैसे को लेकर विवाद हो गया था। इसको लेकर दोनों में काफी समय से झगड़ा चल रहा था। आरोप है की बुधवार सुबह अशरफ का परिवार गाली- गलौज करते हुए आशिक के घर पंहुचा। पीड़ित परिवार ने दूसरे पक्ष की बात का विरोध किया। इसी बीच दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। शोर सुनकर आशिक बाहर आए ओर बीच बचाव करने लगे। इस दौरान बुजुर्ग चक्कर खाकर नीचे गिर गए। परिजन बुजुर्ग को लेकर अस्पताल गए यहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। दूसरे पक्ष के लोग मौके से भाग गए। हंगामे के हालात को देखते हुए फिलहाल पुलिस तैनात कर दी गई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed