फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elderly death from coronavirus in Meerut, sixty six new positive found today

मेरठ में कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 67 मरीज मिले, डॉक्टर, आठ हेल्थ केयर वर्कर शामिल

Sat, 22 Aug 2020 11:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 22 Aug 2020 11:40 PM IST
सार

  • संक्रमितों में डॉक्टर, आठ हेल्थ केयर वर्कर, पुलिसकर्मी, ज्वेलर, मेडिकल का     
  • सैंपल के हिसाब से 1.88 प्रतिशत मरीजों को हुई पुष्टि 

विज्ञापन
Elderly death from coronavirus in Meerut, sixty six new positive found today
Corona testing - फोटो : PTI

विस्तार

मेरठ में शनिवार को कोरोना के 67 नए मरीज मिले हैं, जबकि एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। नए मरीजों में डॉक्टर, आठ हेल्थ केयर वर्कर, पुलिसकर्मी, मेडिकल का अकाउंटेंट और ज्वेलर शामिल हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मृतक (77) निवासी राधा गार्डन गंगानगर थे। कोरोना से अब तक मेरठ में 108 लोगों की मौत हो चुकी है। पॉजिटिव आए छह हेल्थ केयर वर्कर सूर्य नर्सिंग होम गंगानगर के हैं।  

विज्ञापन


शनिवार को 3463 सैंपलों की जांच हुई, जिनके लिहाज से 1.88 प्रतिशत मरीज संक्रमित निकले हैं। कई परिवारों के सभी लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें 4 माह के बच्चे से लेकर 71 साल तक के मरीज शामिल हैं।

विज्ञापन

मेरठ में अब तक 3200 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। 576 मरीजों का इलाज चल रहा है। 106 लोग होम आइसोलेशन में हैं। नए मरीजों में 21 महिलाएं हैं और 28 नए केस हैं। शनिवार को 37 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। अब तक 2516 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। 

ये मरीज जगन्नाथपुरी, एत्मादपुर, गंगानगर, जागृति विहार, परीक्षितगढ़, शताब्दी नगर, दौराला, पुलिस लाइन, मंगल पांडे नगर, इंदिरा नगर, सैनिक विहार, सरधना, सुभाष नगर, ज्वाला नगर, शिवराम पुरम कॉलोनी, माधवपुरम, चौक मोहल्ला कंकरखेड़ा,  

हरीलोक कॉलोनी, साकेत, रेजिडेंशियल कंपाउंड पुलिस लाइन हॉस्पिटल, कसेरू बक्सर, शांति नगर और हस्तिनापुर के रहने वाले हैं। तीन दिन पहले जो दो मरीज फरार हुए थे, उनका पता नहीं चल सका है। इससे पहले भी दो मरीज फरार हो चुके हैं, उनका  भी अब तक पता नहीं चला है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed