फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eighty year old girl killed by stray dogs in Saharanpur

सहारनपुर: खुंखार कुत्तों ने नोंचकर आठ साल की बच्ची को उतारा मौत के घाट, लकड़ियां लेने गई थी जंगल 

Sun, 15 Dec 2019 03:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 15 Dec 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
Eighty year old girl killed by stray dogs in Saharanpur
saharanpur police - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार को एक आठ साल की बच्ची को जंगल में खुंखार कुत्तों ने नोंच नोंचकर मार डाला। बालिका गांव के अन्य बच्चों के साथ जंगल में लकड़ियां लेने गई थी। सूचना पर परिजन भागकर मौके पर पहुंचे और घायल बच्ची को लेकर घर पहुंचे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना जानकारी ली।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बेहट में मिर्जापुर थानाक्षेत्र के गांव सिकन्दरपुर में जंगल में लकड़ी लेने गई आठ वर्षीय बालिका को आवारा कुत्तों ने नोंच नोंचकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


रविवार दोपहर डेढ़ बजे आठ साल की मिस्बाह पुत्री मन्नान गांव के ही कुछ बच्चों के साथ पास ही जंगल में लकड़ियां लेने गई थी। जैसे ही वह जंगल पहुंची तो पीछे से आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। अवॉर्ड कुत्तों ने उसे नोंच-नोंचकर अधमरा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान साथ के बच्चे डर गए और वहां से दौड़कर घर पहुंचकर परिजनों को सूचित किया। जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे और बच्ची को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लेकर पहुंचे लेकिन उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी विरेशपाल गिरी भी मौके पर पहुंचे। 

मृतक बालिका के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक बच्ची मिस्बाह की मां जैसे-तैसे मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रही थी। इससे पहले जनपद में कुतो के आतंक ने कई जान ली है। कई को घायल कर चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed