{"_id":"5cc5702fbdec22070518ba8e","slug":"eighteen-thousand-students-in-ccsu-ten-colleges-will-be-requested-in-meerut-district-alone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सात हजार सीटों पर बेटियों को मौका, बीए, बीएससी-बीकॉम में रहेगी मारामारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात हजार सीटों पर बेटियों को मौका, बीए, बीएससी-बीकॉम में रहेगी मारामारी
Sun, 28 Apr 2019 02:55 PM IST
Dimple Sirohi
सचिन त्यागी अमर उजाला, मेरठ
सचिन त्यागी अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
आरजी इंटर कॉलेज में पास होने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं। अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में 18 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं दस हजार सीटों पर अकेले मेरठ जिले में आवेदन करेंगे। जिले के नौ कोएड कॉलेजों में जहां 66 सौ सीटें हैं, वहीं पांच गर्ल्स कॉलेजों में 36 सौ के करीब सीटें हैं। ऐसे में जहां लड़कियों को एडेड और राजकीय कॉलेजों में आसानी से दाखिला मिल जाएगा वहीं, लड़कों को सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में दाखिला लेना पड़ेगा।
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में अकेले मेरठ जिले की बात करें तो 13 एडेड-राजकीय कॉलेज में 10 हजार के करीब सीटें हैं। इस बार यूपी बोर्ड में मेरठ में 28084 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 15 हजार के करीब छात्र-छात्राएं सीबीएसई और आईसीएसई में हैं। इनका रिजल्ट आना बाकी है। ऐसे में तीनों बोर्ड के छात्र-छात्राओं की संख्या 43 हजार के ऊपर पहुंच जाएगी।
इनमें से 20 हजार छात्र-छात्राएं अगर बीबीए, बीसीए, बीटेक, मेडिकल कोर्स और पांच वर्षीय एलएलबी कोर्सों में भी दाखिले लेते हैं तो भी 23 हजार छात्र-छात्राएं रह जाएंगे। इनमें से पांच हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं हर बार प्राइवेट में दाखिला लेते हैं। ऐसे में मेरठ में 10 हजार सीटों पर 18 हजार छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन करेंगे। इनमें से 3660 सीटें गर्ल्स कॉलेजों में हैं।

इसके अलावा कोएड में भी हर बार की तरह 66 सौ सीटों पर लड़कियां भी फार्म भरेंगी। जिसमें से आधी सीटों पर लड़कियों का दाखिला होना तय है। इससे जिले में सात हजार के करीब सीटों पर लड़कियों के दाखिले होंगे। लड़कों को एडेड कॉलेजों में तीन हजार के करीब ही सीटें मिल पाएंगी। इन सभी में 50 फीसदी सीटों पर यूपी बोर्ड के छात्र रहेंगे और 50 फीसदी में सीबीएसई और आईसीएसई के छात्र-छात्राएं रहेंगे। बीए, बीकॉम और बीएससी में हर साल कॉलेजों में मेरिट 65-70 से ऊपर ही जा रही है।
ये हैं कोएड कॉलेज
कॉलेज विषय सीटें
मेरठ कॉलेज बीए, बीएससी, बीकॉम 2400
एनएएस कॉलेज बीए, बीएससी से. फाइनेंस 1070
डीएन डिग्री कॉलेज बीकॉम, बीएससी 1040
संजय गांधी पीजी कॉलेज सरूरपुर बीए, बीएससी, बीकॉम 620
एएस पीजी कॉलेज मवाना बीकॉम, बीएससी 240
कृषक पीजी कॉलेज मवाना बीए 400
चौ. शिवनाथ सिंह शांडिल्य कॉलेज माछरा बीए बीएससी 560
श्री शालीग्राम शर्मा स्मारक कॉलेज रासना बीए, बीए होम साइंस 280
आठ कोएड कॉलेजों में कुल सीटें 6610
ये हैं गर्ल्स कॉलेज
आरजी कॉलेज बीए, बीएससी, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस 1360
इस्माईल कॉलेज बीए, बीएसी, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस 880
कनोहर लाल कॉलेज बीए, बीकॉम, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस 560
शहीद मंगल पांडे गर्ल्स क. बीए, बीएससी, बीकॉम 540
सेंट जोजफ गर्ल्स कॉ. सरधना बीए, बीए ड्राइंग 320
पांच गर्ल्स कॉलेजों में कुल सीटें 3660

सीसीएसयू के परिक्षेत्र में पास हुए 160494 छात्र-छात्राएं, सीटों की खूब भरमार
सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों की बात करें तो इनमें यूपी बोर्ड 12वीं में 160494 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। इन छात्राओं में से बड़ी संख्या में बीटेक कोर्स में जाएंगे। दूसरी यूनिवर्सिटी में जाने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या भी बहुत रहती है। काफी संख्या में छात्र-छात्राएं 12वीं के पास प्राइवेट भी यूजी कोर्स करते हैं। ऐसे में सीसीएसयू के कॉलेजों में सीटों की बात करें तो एडेड-राजकीय और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में ग्रेजुएशन कोर्सों में एक लाख 15 हजार से ज्यादा सीटें हैं।
बीए में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 22 हजार और सेल्फ फाइनेंस में 44 हजार सीट हैं। बीकॉम में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 46 सौ और सेल्फ फाइनेंस में 22 हजार सीट हैं। बीएससी में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 9463 और सेल्फ फाइनेंस में 13 हजार सीट हैं। बीएससी एजी में एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में करीब 17 सौ सीटें हैं। 12वीं के बाद पांच वर्षीय बीए-एलएलबी और बीकॉम-एलएलबी में छह हजार से ज्यादा सीटें हैं। ऐसे में यदि एडेड कॉलेजों में मेरिट में नंबर नहीं आता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। सेल्फ फाइनेंसकॉलेजों में दूसरे कोर्सों में काफी विकल्प हैं।
10 मई से शुरू हो रहे हैं रजिस्ट्रेशन
यूजी कोर्सों में दाखिले को इस बार यूनिवर्सिटी 10 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू कराने की तैयारी में है। ऐसे में यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राएं सीसीएसयू के विभिन्न कोर्सों में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।