{"_id":"65f1fd0c1d7d2bdaea0a2514","slug":"eight-years-imprisonment-to-three-gangster-convicts-meerut-news-c-30-1-smrt1051-120128-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गैंगस्टर के तीन दोषियों को आठ-आठ वर्ष का कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गैंगस्टर के तीन दोषियों को आठ-आठ वर्ष का कारावास
Thu, 14 Mar 2024 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या पांच त्रिभुवन नाथ ने गैंगस्टर के मामले में दोषी पाए जाने पर आंबेडकर कॉलोनी थाना कुतुबशेर निवासी धर्मवीर उर्फ मिर्ची, इंद्रजीत, शिवकुमार को आठ-आठ वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। दोषियों पर दस-दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया।
सहायक शासकीय अधिवक्ता मेघराज सिंह चौहान ने बताया कि आंबेडकर कॉलोनी थाना कुतुबशेर निवासी धर्मवीर उर्फ मिर्ची, इंद्रजीत, शिवकुमार गैंग बनाकर अपराध करते थे। यह नाबालिक लड़की का अपहरण कर गैंगरेप करने की घटना में संलिप्त थे। इनका समाज में इतना भय था कि कोई इनके खिलाफ गवाही देने का साहस नहीं करता था। तीनों के खिलाफ थाना कुतुबशेर में गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। मामले की सुनवाई के उपरांत अदालत ने तीनों को गैंगस्टर के मामले में सजा सुनाई और अर्थदंड लगाया है।