फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eight months pregnant teenager standing at the crossroads of life

जिंदगी के दोराहे पर खड़ी आठ माह की गर्भवती किशोरी

Tue, 06 Oct 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Eight months pregnant teenager standing at the crossroads of life
सरूरपुर। क्षेत्र में दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति का शिकार आठ माह की गर्भवती किशोरी जिंदगी के दोराहे पर खड़ी हो गई है। आरोपी जहां जेल में है, वहीं किशोरी और उसके परिवार के सामने असमंजस की स्थिति है। आरोपी के परिवार वाले अभी भी बाज नहीं आ रहे हैं और पीड़ित परिवार को फैसले के लिए धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

सरूरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव के पिछड़ी जाति की गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली किशोरी को गांव के ही दूसरी समुदाय के एक व्यकित ने घर पर काम करते वक्त अपनी हवस का शिकार बना दिया था। जिसके बाद वह गर्भवती हो गई और लगभग दो महीने पहले इस बात का राज तब खुला जब पीड़ित किशोरी के पेट में दिक्कत हुई तो उसकी मां चिकित्सक के पास ले गई। जहां उसे लगभग सवा छह महीने की गर्भवती बताया, जिसे सुनकर परिवार के होश उड़ गए और वे सीधे थाने पर पहुंचे। जहां पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि अब इस बात को लगभग दो महीने गुजर चुके हैं और अब नाबालिग आठ माह की गर्भवती है और बच्चे को जन्म देने के लिए जिंदगी के दोराहे पर खड़ी है। इस गर्भ को लेकर किशोरी मुंह छुपाती फिर रही है। जिसके बाद अब इस परिवार के सामने बच्चे को जन्म देने के सिवाय कोई चारा नहीं बचा है।
विज्ञापन

पुलिस को नहीं किशोरी की जानकारी
वर्तमान में पुलिस को जानकारी नहीं है कि किशोरी कहां रह रही है। वहीं पीड़ित परिवार के लोगों के लोगों का कहना है कि उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि उनके पास दबाव के बारे में कोई शिकायत नहीं है शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। जबकि नाबालिग किशोरी के बारे में उन्हें कोई पता नहीं चल पाया कि वह कहां है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को कोई धमकी दे रहा तो वह शिकायत करें। आरोपी के परिजनों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। - अजय साहनी, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed