फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eight employees including the accountant were found absent

लेखाधिकारी सहित आठ कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Wed, 13 Aug 2025 10:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Eight employees including the accountant were found absent
- जलकल विभाग और जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में नगर आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बुधवार को निगम परिसर में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लेखाधिकारी सहित आठ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। नगर आयुक्त ने अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस, एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने निगम परिसर स्थित जन्म-मृत्यु पंजीकरण अनुभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जन्म-मृत्यु रजिस्टार एवं लेखाधिकारी कृष्ण बिहारी पाठक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इसके अतिरिक्त जन्म-मृत्यु पंजीकरण लिपिक दिनेश कुमार, अस्थाई कम्प्यूटर ऑपरेटर, सौम्या व लवी भारद्वाज अनुपस्थित पाए गए। नगर आयुक्त द्वारा लेखाधिकारी व कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त करने व एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने जलकल अनुभाग का भी निरीक्षण किया। लिपिक बबीता को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। सहायक अभियंताओं ने नगर आयुक्त द्वारा पूछे गये प्रश्नों का सही उत्तर नहीं देने पर उनका स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने व एक दिवस का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed