परीक्षा में नकल करते आठ दबोचे: छात्रा हाथ पर लिखकर लाई थी उत्तर, मोबाइल में देखकर कॉपी लिख रहा था छात्र
सीसीएसयू में वार्षिक की यूजी-पीजी कोर्सों की परीक्षाएं चल रही हैं। यहां केंद्रीय सचल दस्ते की टीम ने कॉलेजों में पहुंचकर चेकिंग की तो कई छात्र छात्राएं नकल करते पकड़े गए। एक छात्र मोबाइल में पीडीएफ डाउनलोड कर उत्तर पुस्तिका में प्रश्नों के उत्तर लिख रहा था।
विस्तार
सीसीएसयू में वार्षिक की यूजी-पीजी कोर्सों की परीक्षाएं चल रही हैं। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला कई केंद्रों पर खुद चेकिंग कर चुकी है। सभी कॉलेजों में सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जा रही है।
सीसीएसयू में बनाए गए कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है। यहां टीम ने देखा कि वीएमएलजी कॉलेज में एक छात्र मोबाइल से नकल कर रहा था। कंट्रोल रूम से तुरंत इसकी जानकारी केंद्रीय सचल दस्ते को दी गई। समन्वयक प्रो. शिवराज सिंह और उप समन्वयक डॉ. राजीव कौशिक के नेतृत्व में टीमों ने छापा मारा तो दो नकलची पकड़े गए। मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद और बागपत के केंद्रों पर चेकिंग की।
यह भी पढ़ें: दौरा: मुख्यमंत्री जी क्रांति के शहर को वीरगाथाएं सहेजने के लिए तीन करोड़ भी नहीं मिले,आपके प्रोजेक्ट में शामिल शूटिंग रेंज भी अटकी
बुलंदशहर में छह और गाजियाबाद में दो छात्र नकल करते पकड़े गए। खुर्जा में पकड़ी गई छात्रा ने पूरे हाथ पर नकल लिख रखी थी। चेकिंग करने वालों में डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. शरद, डॉ. मिथिलेश, डॉ. छाया, डॉ. राधिका और डॉ. अनामिका शामिल रहे।
चुनौती मूल्यांकन का रिजल्ट हुआ जारी
सीसीएसयू में सेमेस्टर के चुनौती मूल्यांकन का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया गया है। विवि की वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकता है।
40 से ज्यादा छात्राएं हाथ पर नकल करते पकड़ी गईं
कॉलेजों में सेमेस्टर के बाद वार्षिक की लगातार परीक्षाएं चल रही हैं। अब तक 40 से ज्यादा छात्राएं हाथ पर नकल करते हुए पकड़ी गई हैं। कई छात्राएं मेहंदी लगे हाथ पर नकल लिखकर ला चुकी हैं।
एमबीबीएस-एमडीए-एमएस में आज से भरें परीक्षा फार्म
सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों में एमबीबीएस, एमएस, एमडी, डीएम, डिप्लोमा कोर्सों की परीक्षा जल्द आयोजित की जाएंगी। इनके परीा फार्म 10 मई से ऑनलाइन भरे जाएंगे। परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 मई है। भरे गए फार्मों का प्रिंट आउट जमा करने की अंतिम तिथि 17 मई है। कॉलेजों द्वारा फार्म विवि में जमा करने की अंतिम तिथि 18 मई है।