फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eight Aspirants Hospitalised During UP Police Recruitment Run in Meerut, Two Suffer Leg Fractures

पुलिस भर्ती की परीक्षा मेरठ: आठ अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी, दो के पैर में फ्रैक्चर; 828 ने लगाई 4.8 किमी दौड़

Mon, 05 Oct 2026 12:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 05 Oct 2026 12:03 PM IST
सार

मेरठ में यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के पहले दिन 828 अभ्यर्थियों ने 4.8 किमी दौड़ लगाई। हालत बिगड़ने पर आठ अभ्यर्थियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें दो के पैर में फ्रैक्चर है।

विज्ञापन
Eight Aspirants Hospitalised During UP Police Recruitment Run in Meerut, Two Suffer Leg Fractures
पुलिस भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के पहले दिन दौड़ के दौरान आठ अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई। सभी को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें गौतमबुद्धनगर के प्रिंस और बागपत के सुमित डांगी के पैर में फ्रैक्चर बताया गया है। सोमवार को कुल 828 अभ्यर्थियों ने 4.8 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


आठ अभ्यर्थी अस्पताल में भर्ती
छठी वाहिनी पीएसी परिसर में सोमवार सुबह पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हुई। दौड़ के दौरान हालत बिगड़ने पर आठ अभ्यर्थियों को एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें दो अभ्यर्थियों के पैर में फ्रैक्चर है। अन्य अभ्यर्थियों को दूसरे सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


गौतमबुद्धनगर के प्रिंस और बागपत के सुमित डांगी के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। सभी अभ्यर्थियों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

828 अभ्यर्थियों ने लगाई 4.8 किमी दौड़
पहले दिन निर्धारित अलग-अलग राउंड में कुल 828 अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दूरी पूरी करनी है। इसके लिए उन्हें निर्धारित रेसिंग ट्रैक के 12 चक्कर लगाने होते हैं।

दौड़ की शुरुआत सुबह पांच बजे से की गई, ताकि तेज धूप और गर्मी बढ़ने से पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी कराई जा सके।

सात दिन चलेगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
मेरठ में यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा करीब सात दिन चलने वाली है। इसमें कुल 4,500 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। केवल लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया है।

भर्ती स्थल पर अभ्यर्थियों की जांच के साथ चिकित्सा व्यवस्था भी रखी गई है। परीक्षा के दौरान किसी अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

आठ अभ्यर्थी एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती
छठी वाहिनी पीएसी परिसर में सोमवार सुबह पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हुई। दौड़ के दौरान हालत बिगड़ने पर अजय निवासी शामली, मुकुल निवासी गाजियाबाद, विपुल निवासी मुजफ्फरनगर, आकाश निवासी मोदीनगर, रितिक शर्मा निवासी शामली, पंकज, गौतमबुद्धनगर के प्रिंस और बागपत के सुमित डांगी को एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed