फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eight arrested following heavy stone-pelting and a clash between two groups in Kithaur.

Meerut News: किठौर में दो पक्षों में जमकर पथराव व मारपीट में आठ गिरफ्तार

Sun, 21 Jun 2026 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Eight arrested following heavy stone-pelting and a clash between two groups in Kithaur.
किठौर में दोपक्ष में हुई मारपीट के बाद गिरफ्तार लोग
- लाठी-डंडों व लोहे के पाइप से किया हमला, महिलाओं और बच्चों में दहशत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। कस्बा किठौर की नई बस्ती में शनिवार रात दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे, लोहे के पाइप और ईंट-पत्थर लेकर आमने-सामने आ गए। करीब आधे घंटे तक चले बवाल के दौरान जमकर पथराव हुआ, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस के अनुसार 20 जून की रात थाना किठौर पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे की नई बस्ती में दो पक्षों में पथराव हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि लगभग 25 से 30 लोग और कुछ महिलाएं दो गुटों में बंटकर एक-दूसरे पर लाठी-डंडों, लोहे के पाइपों और पत्थरों से एक दूसरे पक्ष पर हमला कर रहे थे। पथराव में आसपास खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। गली में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। थाना मोबाइल और अन्य पुलिसकर्मियों के पहुंचने के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दोनों पक्षों के लोगों को खदेड़ा। पुलिस कार्रवाई के दौरान कई आरोपी मौके से भाग गए, जबकि आठ लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नई बस्ती निवासी आरिफ उर्फ खलील अहमद, अमीर अहमद, अब्बू उर्फ अकील, मुबारिक, रोहित, कादिर, अनस और आरिफ के रूप में की है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के 10 से 15 अज्ञात पुरुष तथा पांच से छह अज्ञात महिलाएं भी घटना में शामिल थीं, जो मौके का फायदा उठाकर फरार हो गईं।
घटनास्थल से पुलिस ने चार डंडे, ईंट-पत्थर और अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति की स्थिति बनी हुई है।

सीओ किठौर रामप्रकाश का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और वीडियो फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed