{"_id":"6a2fffcb666bbbe30d054792","slug":"eight-animals-die-four-critically-ill-after-consuming-urea-laced-fodder-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105954-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: यूरिया मिला चारा खाने से आठ पशुओं की मौत, चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: यूरिया मिला चारा खाने से आठ पशुओं की मौत, चार गंभीर
Mon, 15 Jun 2026 07:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 15 Jun 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
अंधेरे की वजह भूल से चारे में मिला दिया यूरिया, पशुपालन विभाग की टीम उपचार में लगी
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। नगली आजड़ गांव में एक पशुपालक को छोटी-सी चूक भारी पड़ गई। गलती से चारे में यूरिया खाद मिल जाने से उसके आठ दुधारू पशुओं की मौत हो गई, जबकि चार अन्य पशुओं की हालत गंभीर बनी हुई है। पशुपालन विभाग के अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उपचार व जांच की।
गांव निवासी पवन ने बताया कि सोमवार तड़के प्रतिदिन की तरह पशुओं के लिए चारा तैयार किया। चोकर, चूरी और खल के बोरों के पास खेत में प्रयोग होने वाली यूरिया का बोरा भी रखा था। अंधेरा होने के कारण उसने गलती से करीब 10 से 12 किलोग्राम यूरिया चारे में मिला दिया। चारा खाने के कुछ ही देर बाद पशुओं की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने तत्काल स्थानीय पशु चिकित्सक को सूचना दी। चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर उपचार शुरू किया, लेकिन तब तक पांच पशुओं की मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. पवित्रजीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विभाग की टीम ने अन्य पशुओं का उपचार शुरू कराया। देर शाम तक किसान की पांच दुधारू गाय और तीन भैंसों की मौत हो चुकी थी, जबकि चार पशुओं का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
पशुआहार और खाद को अलग-अलग रखें : सीवीओ
सीवीओ डॉ. पवित्रजीत सिंह ने बताया कि यूरिया मिश्रित चारा खाने से पशुओं में यूरिया पॉइजनिंग हो गई। इससे उनके शरीर में अत्यधिक गैस बनने से महत्वपूर्ण अंग प्रभावित हो गए। इस कारण आठ पशुओं की मौत हो गई। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि यूरिया खाद और पशु आहार को अलग-अलग स्थान पर रखें। चारा तैयार करते समय विशेष सावधानी बरतें। पीड़ित किसान को शासन की सहभागिता योजना के तहत आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।