फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eid-ul-Fitr shopping brings excitement to Sardhana markets

Meerut News: ईद-उल-फितर की खरीदारी में सरधना के बाजारों में बढ़ी रौनक

Fri, 13 Mar 2026 09:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Fitr shopping brings excitement to Sardhana markets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। ईद-उल-फितर के मद्देनजर सरधना के बाजारों में शुक्रवार को खरीदारी का जोर देखने को मिला। दिनभर बाजार में लोगों की भीड़ रही और शाम होते-होते भी दुकानों पर चहल-पहल कायम रही। बढ़ती महंगाई के बावजूद त्योहार का उत्साह लोगों में स्पष्ट रूप से दिखा।

मोहल्लों और नगर के बाजारों में मुस्लिम महिलाएं और पुरुष ईद के लिए रंग-बिरंगे कपड़े, जूते-चप्पल, रेडीमेड सेवईं, सौंदर्य प्रसाधन और अन्य परचून का सामान खरीदते नजर आए। खासतौर पर बच्चों के लिए नए कपड़े और खिलौनों की खरीदारी में भीड़ रही। इस बार ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी, जिसके मद्देनजर लोग समय से पहले ही जरूरी सामान खरीदने में जुटे हैं। सरधना के गंज बाजार, चौक बाजार, अशोक स्तंभ पुलिस चौकी, देवी मंदिर क्षेत्र और बस स्टैंड के आसपास दुकानों पर भीड़ लगी रही। दुकानदारों ने बताया कि बढ़ती महंगाई के कारण इस बार लोग महंगे सामान से बचकर जरूरत के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस बल गश्त पर रहा। लोगों ने पुलिस की मौजूदगी की सराहना की। बच्चों और महिलाओं ने ईद के खास अवसर के लिए बाजार में खरीदारी की और बाजारों में त्योहार की रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed