फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eid-ul-Fitr 2021: Only five people will offer prayers in mosques

ईद उल फितर आज : मस्जिदों में पांच लोग ही अदा करेंगे नमाज, कोविड नियमों की अनदेखी, जमकर हुई खरीदारी

Fri, 14 May 2021 12:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 14 May 2021 12:33 AM IST
सार

पुलिस प्रशासन और उलमा की अपील के बावजूद कोविड नियमों का ताक पर रखकर ईद के लिए दुकानों पर खरीदारी की गई

विज्ञापन
Eid-ul-Fitr 2021: Only five people will offer prayers in mosques
Eid ul Fitar - फोटो : amar ujala

विस्तार

रमजान मुबारक महीने के पूरा होने के बाद अकीदतमंद आज ईद उल फितर का त्योहार मनाएंगे।  गुरुवार को मेरठ सहित कई अन्य शहरों में चांद दिखने की पुष्टि के बाद ईद की तैयारी शुरू हो गई। हालांकि कोरोना के चलते इस वर्ष भी अकीदतमंदों को घरों में ही ईद की नमाज अदा करनी होगी। मस्जिदों में इमाम सहित पांच लोग ही नमाज अदा कर सकेंगे। उलमा ने लोगों से घरों में नमाज पढ़ने और कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन


शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दिकी, कारी शफीकुर्रहमान कासमी सहित शहर में उलमा लोगों से लगातार कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील करते आए हैं। बृहस्पतिवार शाम चांद दिखने बाद उलमा ने बेहद सादगी से त्योहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन


जमीयत उलमा ए हिंद के शहर अध्यक्ष जैनुर राशिद्दीन ने 11 बिंदुओं वाला पत्र जारी कर लोगों को उस पर अमल करने को कहा। वहीं, भारतीय उद्योग विकास व्यापार मंडल के अध्यक्ष काजी शादाब, फलावदा शहरकाजी कारी मोहम्मद सलमान कासमी ने लोगों से कोरोना के खात्मे की दुआ की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाही जामा मस्जिद में ईद की नमाज सात बजे होगी
शाही जामा मस्जिद में ईद उल फितर की नमाज सुबह सात बजे अदा होगी। शहरकाजी जैनुस साजिद्दीन नमाज अदा कराएंगे। हापुड़ रोड स्थित जुबैदा मस्जिद में कारी शफीकुर्रहमान कासमी ईद की नमाज अदा कराएंगे। इसके अलावा शहर की अन्य मस्जिदों व घरों में 7 से 10 बजे के बीच ईद की नमाज अदा की जाएगी।
 
कोविड नियमों की अनदेखी, जमकर हुई खरीदारी 
पुलिस प्रशासन और उलमा की अपील के बावजूद कोविड नियमों का ताक पर रखकर ईद के लिए दुकानों पर खरीदारी की गई। दुकानदारों ने मुख्य बाजारों को छोड़कर गली मोहल्लों में स्टॉल लगाए। यहां दिन और रात में खूब खरीदारी हुई। सोहराबगेट के पास एक गली का फोटो वायरल हुआ। इसमें चांद रात में देर रात तक बाजार खुला नजर आ रहा है। दुकानदारों ने रोशनी के लिए बड़ी लाइटें लगा रखी हैं।

इसके अलावा लिसाड़ी रोड पर ग्राहकों ने खूब खरीदारी की। दुकानदारों में न पुलिस का खौफ न किसी कार्रवाई का डर दिखा। दुकानदार 10-15 ग्राहकों को अंदर दुकान में लेकर बाहर से शटर बंद कर सामान बेचते रहे। लिसाड़ीरोड पर बाजारों में खासी भीड़ देखने को मिली। वहीं मुस्लिम क्षेत्र इस्लामाबाद, किदवईनगर, जाकिर कॉलोनी, हुमायूं नगर, श्यामनगर, लखीपुरा, चाहरदीवारी इस्लामाबाद सहित अन्य क्षेत्रों में खूब रौनक देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed