फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eid al-Ajha : secure arrangements for security in sensitive areas

ईद-उल-अजहा आज, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sat, 02 Sep 2017 11:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 02 Sep 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
Eid al-Ajha : secure arrangements for security in sensitive areas
ईद उल-अजहा आज

मेरठ में बकरीद पर शहर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। शाम को एसपी सिटी ने शहर के सभी सीओ और थाना प्रभारियों के साथ संवदेनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला।

विज्ञापन


एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि शहर को चार जोन और दस सेक्टर में बांटकर ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक जोन में एक एडिशनल एसपी और मजिस्ट्रेट के साथ फोर्स तैनात रहेगी। सेक्टर में सीओ और थाना प्रभारी तैनात किए जाएंगे। एक कंपनी आरएएफ, एक कंपनी आईटीबीपी, दो कंपनी पीएसी/ आरआरएफ, 20  इंस्पेक्टर/ थाना प्रभारी, 180 दरोगा और 1700 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। ईदगाह पर आरएएफ तैनात रहेगी। ईदगाह के निकट फायर ब्रिगेड की गाड़ी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड तैनात रहेगी। जिन स्थानों पर नमाज होनी है वहां थाना स्तर पर फोर्स की ड्यूटी लगाई है। ईदगाह और भीड़ वाले स्थानों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

 
आईटीबीपी के साथ फ्लैग मार्च निकाला
एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने शुक्रवार शाम सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया, एएसपी कैंट अंकित मित्तल, सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि त्रिपाठी शहर के सभी थाना प्रभारी और एक कंपनी आईटीबीपी के साथ घंटाघर, छतरी वाला पीर, बुढ़ाना गेट, इंदिरा चौक, हापुड़ अड्डा, भूमिया का पुल, ब्रह्मपुरी, कोतवाली क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान एसपी सिटी ने ईद पर लोगों से शांति व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने शरारत की तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। एसपी देहात राजेश कुमार ने मवाना में फोर्स के साथ पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं संवेदनशील क्षेत्र

Eid al-Ajha : secure arrangements for security in sensitive areas
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
कोतवाली, घंटाघर, देहलीगेट, खैरनगर, बुढ़ाना गेट, इंदिरा चौक, गुलमर्ग, हापुड़ अड्डा चौराहा, भूमिया का पुल, शास्त्रीनगर एल ब्लॉक, ब्रह्मपुरी, सराफा बाजार, तीरगरान, रेलवे रोड, मछेरान, लालकुर्ती समेत 25 स्थानों पर आरएएफ, आईटीबीपी और पीएसी तैनात रहेगी।

आज रूट डायवर्जन
ईदुल अजहा पर शनिवार को शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह और अन्य सभी मस्जिदों में लोग नमाज अदा करेंगे। एसपी यातायात संजीव बाजपेई ने बताया कि ईद पर दिल्ली रोड समेत सभी प्रमुख मार्गों पर हल्के व भारी वाहनों का रूट डायवर्जन प्रात: 5:30 बजे से नमाज की समाप्ति तक रहेगा। उधर, मंडलायुक्त डा. प्रभात कुमार एवं डीएम समीर वर्मा ने बकरीद की बधाई दी है।

यह रहेगी डायवर्जन व्यवस्था
दिल्ली और गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर व रुड़की की ओर जाने वाले वाहनों को परतापुर बाईपास तिराहे से कंकरखेड़ा बाईपास होते हुए मोदीपुरम से निकाला जाएगा। वहीं, मुजफ्फरनगर से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन मोदीपुरम बाईपास से परतापुर बाईपास होते हुए निकलेंगे। दिल्ली व बागपत की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें जिन्हें भैसाली बस अड्डे जाना है, वे परतापुर बाईपास से सरधना फ्लाईओवर, कंकरखेड़ा रेलवे फ्लाईओवर होते हुए जीरो माइल तिराहा से वेस्ट एंड रोड होते हुए भैसाली पहुंचेगी। दिल्ली, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर के लिए भी यही रूट रहेगा। मुजफ्फरनगर से गढ़ या मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहनों को जीरोमाइल तिराहे से कमिश्नर आवास चौराहा, विवि रोड होते हुए तेजगढ़ी से जाएंगे। हापुड़ को वाहन तेजगढ़ी चौराहे से एल ब्लॉक शास्त्रीनगर तिराहे से जाएंगे।

शहर के अंदर डायवर्जन

Eid al-Ajha : secure arrangements for security in sensitive areas
बकरीद आज

दिल्ली चुंगी, शारदा रोड, ब्रह्मपुरी चौराहे से भूमिया पुल की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा।
हापुड़ अड्डा चौराहे से गोला कुआं, भूमिया पुल की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
हापुड़ रोड पर एल ब्लॉक शास्त्रीनगर पुलिस चौकी से आगे वाहन नहीं आएंगे। ऐसे वाहन एल ब्लॉक से तेजगढ़ी के रास्ते जा सकेंगे।
पुराना बागपत अड्डा (फुटबॉल चौक) से ईदगाह, रेलवे रोड की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। बेगमपुल से सोतीगंज, जली कोठी, रेलवे रोड, ईदगाह की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जली कोठी चौराहे पर बैरियर लगाकर यातायात बंद कर दिया जाएगा।
गढ़ रोड से आने वाला ट्रैफिक गांधी आश्रम चौराहे से हापुड़ अड्डा चौराहे की तरफ नहीं जाएगा। गांधी आश्रम चौराहे से इन वाहनों को हंस चौपला, सर्किट हाउस की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
ईव्ज चौराहा से हापुड़ अड्डा चौराहे की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ईव्ज चौराहा से ऐसे वाहन अंबेडकर चौराहा, सर्किट हाउस की तरफ डायवर्ट होंगे।
घंटाघर से रेलवे रोड चौराहे की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जैननगर तिराहे से रेलवे रोड, ईदगाह की ओर सभी प्रकार के वाहन भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।
जेएनएनयूआरएम व प्राईवेट सिटी बसें गांधी आश्रम, हंस चौपला, सर्किट हाउस, कमिश्नरी आवास चौराहे से बाउंड्री रोड से जीरो माइल तक आ-जा सकेंगी।

ईद उल अजहा शनिवार को मनाई जाएगी

Eid al-Ajha : secure arrangements for security in sensitive areas
ईद मुबारकबाद

ईद उल अजहा शनिवार को मनाई जाएगी। शाही ईदगाह के इमाम और शहर काज़ी जैनुस साजिद्दीन ने शाही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज़ में तक़रीर की। उन्होंने बताया कि बकरीद की नमाज़ शाही ईदगाह में सुबह 7:45 बजे अदा की जाएगी। उन्होंने नमाज़ के बाद सभी से कुतबा सुनने को कहा। कुतबा बिना सुने नमाज़ अधूरी रह जाती है।
शहरक़ाज़ी ने कहा कि कुर्बानी की खाल को किसी संस्था या मदरसे में देने से अच्छा है कि लोग अपने आसपास रह रहे गरीबों को दें। खाल बेचकर पैसा भी दे सकते हैं। वैसे तो इंसान की इच्छा है कि वह खाल कहीं भी दे सकता है। तक़रीर के दौरान उन्होंने मुस्लिम वर्ग से बकरीद पर सफाई का विशेष ध्यान देने की अपील की है।

क़ारी शफीकुर्रहमान ने कहा कि जानवर की कुर्बानी के साथ इंसान को अंदर की बुराइयों की भी कुर्बानी देनी चाहिए। 
क्योंकि मुस्लिम युवाओं को सही दिशा देने की सख्त ज़रूरत है। उन्होंने बकरीद के मौके पर मुस्लिम युवाओं से सभी धर्मों का ख्याल रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की है। अल्लाह की राह में  कुर्बानी का अहतराम दिल से करें। भाईचारे और मुहब्बत से त्योहार मनाकर मिसाल पेश करें।  

न बनाएं कुर्बानी का वीडियो
नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन ने कुर्बानी के दौरान किसी भी जानवर की वीडियो नहीं बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी अल्लाह के लिए दी जाती है। वीडियो बनाकर इबादत का मजाक न बनाएं। उन्होंने कुर्बानी की वीडियो व्हाट्स एप, फेसबुक और ट्विटर समेत पर अन्य पर अपलोड न करें। उन्होंने सभी को बकरीद के मौके पर मुबारकबाद दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed